सब्सक्राइब करें

Anmol Ambani Wedding: श्वेता बच्चन नंदा ने शेयर की अनमोल अंबानी के मेहंदी फंक्शन की तस्वीर? मां जया और टीना अंबानी के लिए दिया खास कैप्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 19 Feb 2022 06:46 PM IST
विज्ञापन
Shweta Bachchan Nanda shares picture of Anmol Ambani's Mehndi ceremony with mother Jaya Bachchan and Tina Ambani
श्वेता बच्चन, जया बच्चन, टीना अंबानी - फोटो : insta

इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर कई मशहूर हस्तियों के यहां शहनाइयां गूंज रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशहूर बिजनेस मैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे अनमोल भी कृशा शाह संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। इस दौरान उनके मेहंदी फंक्शन में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन ने भी शिरकत की और इस दौरान उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी मौजूद रहीं। श्वेता बच्चन नंदा ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी मां जया बच्चन और टीना अंबानी संग पोज देती नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने इस तस्वीर के साथ यह नहीं बताया है कि ये कहां की है, लेकिन इसमें टीना अंबानी की मौजूदगी से लग रहा है कि यह उनके बेटे अनमोल अंबानी के मेहंदी फंक्शन की तस्वीर है।

Trending Videos
Shweta Bachchan Nanda shares picture of Anmol Ambani's Mehndi ceremony with mother Jaya Bachchan and Tina Ambani
श्वेता बच्चन नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह अपनी मां जया बच्चन और टीना अंबानी संग पोज देती नजर आ रही हैं। श्वेता बच्चन नंदा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए जया और नीता के लिए बेहद ही खास कैप्शन दिया है। उन्होंने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, Ft my Mamacitas! यानी अट्रैक्टिव मां। इस तस्वीर पर श्वेता की बेटी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए दिल वाली इमोजी के साथ 'Meeeeendi', लिखा है जिसे देखकर लग रहा है कि यह मेहंदी फंक्शन की ही तस्वीर है। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन वैसे तो लाइम लाइट से दूर रहती हैं लेकिन अक्सर वह फैमिली फंक्शन और परिवार के साथ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Bachchan Nanda shares picture of Anmol Ambani's Mehndi ceremony with mother Jaya Bachchan and Tina Ambani
टीना अंबानी और अनिल अंबानी अपने परिवार के साथ - फोटो : insta/tinaambaniofficial
आपको बता दें कि हाल ही में नए साल के मौके पर अंबानी परिवार की तस्वीर शेयर की गई थी जिसमें अनिल अंबानी, उनकी पत्नी टीना अंबानी बड़े बेटे अनमोल अंबानी और कृशा शाह भी साथ में नजर आए थे। खबरें थीं को अनमोल और कृशा ने सगाई कर ली है।
Shweta Bachchan Nanda shares picture of Anmol Ambani's Mehndi ceremony with mother Jaya Bachchan and Tina Ambani
जया बच्चन संग बेटे अभिषेक बच्चन के बचपन की तस्वीर - फोटो : insta

अगर बात श्वेता बच्चन नंदा की करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में श्वेता बच्चन ने अपने भाई अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें छोटे से अभिषेक बच्चन अपनी मां जया बच्चन संग नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के शेयर करते हुए श्वेता ने अभिषेक को जन्मदिन की बधाई दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed