फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया के आरोपों पर सुशांत की बहन का जवाब और महेश मांजरेकर को अंडरवर्ल्ड की धमकी, पांच खबरें

Fri, 28 Aug 2020 08:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 28 Aug 2020 08:02 AM IST
विज्ञापन
Shweta Singh Kirti Reply To Rhea Chakraborty and  Mahesh Manjrekar Gets Extortion Call From Abu Salem Gang entertainment news
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को लेकर सवाल उठाए। रिया ने कहा कि अपने पिता के साथ सुशांत के संबंध अच्छे नहीं थे। इसके अलावा रिया ने कहा कि सुशांत ने बहन ने मेरा शारीरिक उत्पीड़न किया। ऐसे ही तमाम आरोपों पर अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया चक्रवर्ती को जवाब दिया है।



रिया चक्रवर्ती के आरोपों पर सुशांत की बहन का पलटवार, बोलीं- अपनी आत्मा को क्या जवाब दोगी


 

Shweta Singh Kirti Reply To Rhea Chakraborty and  Mahesh Manjrekar Gets Extortion Call From Abu Salem Gang entertainment news
हनी त्रेहन - फोटो : Instagram: @honeytrehan

31 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'रात अकेली है' के निर्देशक हनी त्रेहन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस वायरस से पीड़ित होने की खबर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके दी है। हनी ने इस बारे में बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी को भी सूचित कर दिया है। उन्होंने अपने मिलने जुलने वालों से प्रार्थना की है कि पिछले 10 दिनों में उनके संपर्क में जो कोई भी आया हो, वह भी अपना कोरोना वायरस का परीक्षण करवा लें।

फिल्म 'रात अकेली है' के निर्देशक हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

 

Shweta Singh Kirti Reply To Rhea Chakraborty and  Mahesh Manjrekar Gets Extortion Call From Abu Salem Gang entertainment news
राजेश कुमार - फोटो : instagram/rajeshkumar.official

टीवी चैनल स्टार भारत पर अचानक से एक संकट आन पड़ा है। बीते बुधवार को ही चैनल ने अपने एक आने वाले धारावाहिक 'एक्सक्यूज मी मैडम' का प्रोमो रिलीज किया और बृहस्पतिवार को ही इस शो में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता राजेश कुमार को कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया है। इस समय राजेश अपने घर पर क्वारंटीन हैं और इस शो की शूटिंग भी फिलहाल के लिए रोक दी गई है।

प्रोमो रिलीज होते ही स्टार भारत पर आया संकट, ऑन एयर होने से पहले ही ठप हुई इस शो की शूटिंग

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Singh Kirti Reply To Rhea Chakraborty and  Mahesh Manjrekar Gets Extortion Call From Abu Salem Gang entertainment news
रिया चक्रवर्ती और मीतू सिंह - फोटो : instagram/rhea_chakraborty, PTI

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आरोपों का सामना कर रहीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बृहस्पतिवार को कहा, मुझ पर आधारहीन आरोप लगाए जा रहे हैं। सब लोग मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। मुझे कई बार लगा कि मैं खुदकुशी कर लूं। सम्मान नहीं तो फिर जीने का क्या फायदा है। एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में रिया ने कहा, जो जिंदा है उसे क्यों मारने की कोशिश की जा रही है और जो चले गए उनकी इज्जत क्यों नहीं हो रही है। मेरा गुनाह सिर्फ इतना कि मैंने प्यार किया। मुझे क्या पता था कि इस आई लव यू शब्द की सजा मुझे अब तक इस तरह काटनी पड़ेगी। मैं उन सबके के लिए लड़ाई लड़ूंगी, जिन्हें प्यार की सजा मिली। सबकी तरह मैं भी जानना चाहती हूं कि सुशांत ने आत्महत्या क्यों की। सुशांत से खुदकुशी नहीं, बल्कि जिंदगी को लेकर बातचीत होती थी। 8 से 14 जून के बीच की सच्चाई बाहर आनी चाहिए।  मुझे समझ नहीं आ रहा कि उस हफ्ते ऐसा क्या हुआ कि उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी। 


रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन मीतू सिंह पर उठाए सवाल, बोलीं- भाई की तबीयत खराब थी तो अकेला छोड़कर क्यों गईं?

 
विज्ञापन
Shweta Singh Kirti Reply To Rhea Chakraborty and  Mahesh Manjrekar Gets Extortion Call From Abu Salem Gang entertainment news
महेश मांजरेकर - फोटो : Instagram @maheshmanjrekar
फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता महेश मांजरेकर को फोन पर डराने-धमकाने की कोशिश की गई है और उनसे 35 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। महेश ने दादर पुलिस स्टेशन में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है। महेश  के मुताबिक फोन करने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम का आदमी बताया।

महेश मांजरेकर को मिली 'अंडरवर्ल्ड' की धमकी, 35 करोड़ न देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने कहा



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed