सब्सक्राइब करें

एकता कपूर के सीरियल ने श्वेता तिवारी को किया था घर-घर में मशहूर, निजी जिंदगी की वजह से भी हमेशा रहीं चर्चा में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 01 Oct 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari birthday special know unknown facts about her
पलक तिवारी - फोटो : अमर उजाला

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपना जन्मदिन चार अक्तूबर को मनाती हैं। श्वेता तिवारी ने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है। उन्होंने एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा का किरदार निभाया था। जिससे वह घर-घर में मशहूर हो गई थीं। श्वेता तिवारी के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी खास बातें। 

Trending Videos
Shweta Tiwari birthday special know unknown facts about her
पलक तिवारी - फोटो : Instagram

श्वेता तिवारी का जन्म चार अक्तूबर 1980 को उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के मशहूर टीवी सीरियल कलीरें से की थी। श्वेता तिवारी का यह सीरियल दोपहर को आता था। इसके बाद उन्होंने दूरदर्शन के कई टीवी सीरियल में काम किया और छोटे पर्दे पर अपनी खास जगह बनाई। श्वेता तिवारी को असली पहचान एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tiwari birthday special know unknown facts about her
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी - फोटो : instagram

इसके बाद श्वेता तिवारी ने 'जानें क्या बात हुई', 'अदालत', 'सजन रे झूठ मत बोलो' और 'परवरिश' सहित कई सीरियल्स में काम किया। वह टीवी के कई रियलिटी शो में का भी हिस्सा रह चुकी हैं। जिनमें बिग बॉस, नच बलिए, इस जंगल से मुझे बचाओ, कॉमेडी सर्कस और झलक दिखला जा मुख्य हैं। छोटे पर्दे का मशहूर चेहरा बनने के बाद श्वेता तिवारी ने फिल्मों की ओर रुख किया। श्वेता तिवारी की डेब्यू फिल्म 'मदहोशी' थी जो साल 2004 में आई थी। इस फिल्म में बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में थीं। इसके बाद श्वेता तिवारी 'आबरा का डाबरा', 'बिन बुलाए बाराती' और 'मिले न मिले हम' सहित कई फिल्मों में नजर आईं। 

Shweta Tiwari birthday special know unknown facts about her
श्वेता तिवारी - फोटो : file photo

श्वेता तिवारी ने भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों भी काम किया है। श्वेता तिवारी अपनी फिल्मों और टीवी सीरियल के अलावा निजी जिंदगी की वजह से भी खूब चर्चा में रही हैं। वह अपने पूर्व पति राजा चौधरी के साथ रिश्तों को लेकर काफी सुर्खियों रहीं। 19 साल की उम्र में 23 दिसंबर 1998 को श्वेता पति राजा चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं थीं। दो साल बाद उन्होंने बेटी पलक को जन्म दिया। इसके बाद से अक्सर दोनों के बीच अनबन रहने लगी। साल 2001 में श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा, मारपीट करने और बेटी की हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया थी। राजा न केवल श्वेता तिवारी के साथ मारपीट करते थे बल्कि बेटी पलक पर भी हाथ उठाते थे। 

विज्ञापन
Shweta Tiwari birthday special know unknown facts about her
श्वेता तिवारी - फोटो : file photo

इस बात का जिक्र श्वेता तिवारी ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में भी किया था। उन्होंने बताया था कि राजा अक्सर शराब के नशे में देर रात घर पहुंचते थे और बदतमीजी करते थे। श्वेता ने अपनी इस शादी को जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बताई थी। उन्होंने इस मामले में पुलिस के पास मामला भी दर्ज कराया था। इसके बाद उन्होंने राजा चौधरी से तलाक ले लिया था। इसके बाद श्वेता ने साल 2013 में अभिनव कोहली से शादी कर ली। शादी के बाद श्वेता दूसरी बार मां बनीं। जिससे उनका एक बेटा रेयांश है, लेकिन उनके साथ भी रिश्ते खराब होने की खबरें कई बार सुनने को मिल चुकी हैं। 

पढ़ें: बाइस्कोप: कानपुर के मुशीर आलम ने ऐसे सेट किया राजेश खन्ना को, 50 साल पहले बनाई सुपरहिट फिल्म‘सफर’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed