मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी उनसे तलाक के बाद एक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा को डेट करने को लेकर सुर्खियों में थे। बता दें कि श्रद्धा शर्मा कि ने रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 5 के जरिए काफी अच्छी पहचान बनाई। इसके बाद राजा चौधरी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर वह खूब लाइमलाइट में रहीं। मगर, अब इनका यह रिश्ता टूट चुका है। हाल ही में श्रद्धा शर्मा ने इस रिश्ते के टूटने की बड़ी वजह राजा चौधरी की शराब की लत को बताया था। अब राजा चौधरी ने भी इस पर खुलासा किया है।
Raja Chaudhary Shraddha Sharma Breakup: राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी पर फोड़ा इस बात का ठीकरा, बोले- मेरी छवि..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा चौधरी ने तोड़ी चुप्पी
बता दें कि श्रद्धा शर्मा ने हाल ही में राजा चौधरी पर आरोप लगाया था कि उन्हें शराब की लत है और उनके साथ वह काफी हिंसक व्यवहार करते हैं। वह रिहैब सेंटर भी गए थे। अब श्रद्धा के बाद राजा चौधरी ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है, 'हां मुझे पीने की समस्या है। मेरे साथ केवल यही मसला है। मैंने कई डॉक्टरों और मनोचिकित्सकों को दिखाया है।' राजा चौधरी ने यह भी कहा कि वह अभी भी अपना इलाज करा रहे हैं।
श्वेता पर लगाया आरोप
बता दें कि लॉकडाउन में राजा चौधरी यूपी में अपने माता-पिता के साथ रह रहे थे। इस बारे में राजा चौधरी का कहना है कि जब आप कुछ नहीं करते हैं तो आपकी इज्जत भी कम हो जाती है। राजा ने बताया कि उनके माता-पिता ने उनसे वापस मुंबई जाने के लिए कहा। राजा चौधरी ने बताया उनकी जिंदगी तब बदल गई, जब श्वेता तिवारी उनसे अलग हो गईं। उनकी इमेज खराब हुई लेकिन वह ऐसे नहीं हैं।
बेटी के जवाब का रहता है इंतजार
जब राजा चौधरी से पूछा गया कि क्या बेटी पलक से उनकी बातचीत होती है? इस पर उन्होंने कहा, 'हां, लेकिन भगवान की कृपा से वह काफी बिजी है। ठीक है कोई बात नहीं।' राजा ने आगे कहा कि वह पलक को फोन नहीं करते। ज्यादातर वह मैसेज या फिर ईमेल करते हैं और उसके जवाब के इंतजार में होते हैं। आपको बता दें कि राजा चौधरी फिलहाल अभिनय की दुनिया से दूर हैं। वह रियल एस्टेट बिजनेस में सक्रिय हो गए हैं। आपको बता दें कि श्रद्धा शर्मा से पहले श्वेता तिवारी ने भी राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और उनसे तलाक ले लिया। इसके बाद राजा चौधरी ने दूसरा विवाह किया। उनकी दूसरी पत्नी का नाम श्वेता सूद है। हालांकि, राजा उनसे भी अलग हो चुके हैं। राजा चौधरी कई भोजपुरी फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं।