महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या की खबर सुनकर हर कोई सन्न रह गया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। बॉलीवुड सितारे भी इस घटना से बेहद आहत हैं। जावेद अख्तर, अनुपम खेर, रवीना टंडन और फरहान अख्तर सहित कई बड़े सितारे इस घटना की निंदा कर चुके हैं। इनके बाद अब गली ब्वॉय फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी इस पर अपना गुस्सा निकाला है। एक रैप के सहारे उन्होंने अपनी बात कही है।
पालघर की घटना पर भड़के सिद्धांत चतुर्वेदी और मुंबई पुलिस को रोहित शेट्टी ने दिए आठ होटल, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के जरिए दुनियाभर के सितारे कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। साथ ही वह संगठन के जरिए लोगों को कोविड 19 जैसी खरतनाक बीमारी के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। अब तक बॉलीवुड के कई सितारे डब्ल्यूएचओ के जरिए लोगों के बीच कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता फैला चुके हैं। हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी डब्ल्यूएचओ के कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाली हैं।
WHO के प्रमुख के साथ चर्चा से पहले ट्रोल हुई दीपिका, ट्रोलर्स ने किए ऐसे कमेंट
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस 13 की पूर्व कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस और साइबर सेल को शिकायत की है। टीवी की इस बहू को एक महिला ने फोन पर मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी दी। इस बात की जानकारी खुद देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।
देवोलीना, रश्मि और सिद्धार्थ को मिली जान से मारने की धमकी, महिला ने लिखा- 'तीनों की लाश भी नहीं मिलेगी'
महान ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे कपिल देव अपने घुंघराले बालों और अपनी चिर परिचित मूंछ में नजर आते थे। उनके इस स्टाइल को न जाने कितने लोगों ने कॉपी किया। लेकिन अब अचानक उन्होंने अपना स्टाइल बदल लिया है। कपिल देव ने अपना सिर मुंडवा लिया है और साथ ही स्टाइलिश दाढ़ी भी रख ली है। उनके इस लुक को देखकर हर कोई हैरान रह है।
कपिल देव ने किया हेड शेव तो अनुपम खेर ने लिए मजे, बोले- गंजों की महफिल में आपका बालों रहित स्वागत
पूरे देश में कोरोना से जंग जारी है। ऐसे में कोविड 19 के खिलाफ सितारे भी मैदान में उतर आए हैं। एक तरफ जहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे बढ़ चढ़कर लोगों की मदद कर रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड भी इसमें पीछे नहीं है। बॉलीवुड सेलेब्स न सिर्फ आर्थिक मदद के लिए आगे आ रहे हैं, बल्कि कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें हर संभव तरीके से शुक्रिया भी कह रहे हैं। ऐसे में अब रोहित शेट्टी, मुंबई पुलिस के लिए आगे आए हैं।
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में फिर आगे आए रोहित, मदद के लिए मुंबई पुलिस को दिए इतने होटल्स