फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की मौत से एक दिन पहले हुआ था ऐसा, सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई के सामने खोले राज

Sun, 30 Aug 2020 03:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 30 Aug 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Siddharth Pithani Reveals What Had Happened Day Before Sushant Singh Rajput Death
सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI, instagram/rhea_chakraborty

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का मामला लगातार नए- नए मोड़ लेता जा रहा है। मामले की जांच इस समय केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने अब तक सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा, नीरज और सुशांत के सहयोगी से पूछताछ की है। इस पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। वहीं अब सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई को सुशांत की मौत के एक दिन पहले का पूरा घटनाक्रम बताया है।

Siddharth Pithani Reveals What Had Happened Day Before Sushant Singh Rajput Death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : acebook/SushantSinghRajput

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। इस घटना के दिन सुशांत सिंह राजपूत के घर पर सिद्धार्थ पिठानी सहित सुशांत के कुल और हाउस हेल्पर भी मौजूद थे। जिसकी वजह से इन सभी से सबसे पहले पूछताछ की गई। इस दौरान सभी 8 जून से लेकर 14 जून तक के बीच क्या- क्या हुआ ये सब पूछा गया था। वहीं अब सिद्धार्थ पिठानी ने इस बात से पर्दा उठाया है कि सुशांत की मौत से एक दिन पहले यानी 13 जून को क्या क्या हुआ था।

Siddharth Pithani Reveals What Had Happened Day Before Sushant Singh Rajput Death
सीबीआई अधिकारी के साथ सिद्धार्थ पिठानी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

खबरों के मुताबिक सिद्धार्थ ने सीबीआई को बताया कि 13 जून को सुशांत को कुछ बिल चुकाने थे। जिसे उन्होंने अपने मोबाइल फोन से चुकाया था। इसमें सिद्धार्थ ने उनकी मदद की थी। उसके बाद सुशांत ने मैंगो शेक पिया लेकिन डिनर नहीं किया। वहीं सिद्धार्थ ने ये भी बताया कि 12 जून को सुशांत की बड़ी बहन मीतू दीदी भी अपने घर वापस चली गई थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की बहुत याद आ रही है और तना कह कर वो चली गईं।





 

विज्ञापन
विज्ञापन
Siddharth Pithani Reveals What Had Happened Day Before Sushant Singh Rajput Death
भाई शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

इसके बाद 14 जून को सुशांत मृत पाए गए। बता दें कि मामले में सीबीआई जांच कर रही है। फिलहाल सीबीआई पिछले तीन दिनों से रिया से पूछताछ कर रही है। वहीं अब सुशांत की बहन मीतू सिंह से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल सिर्फ मीतू को बुलाया गया है। बाकी किसी को समन नहीं भेजा गया है। इसके बाद सुशांत की दूसरी बहन प्रियंका सिंह और उनके पति सिद्धार्थ से भी पूछताछ होगी। जांच टीम अगर इनके बयानों से संतुष्ट नहीं होती है तब सुशांत की बहनों और रिया, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज सिंह, दीपेश को आमने सामने बैठाकर सवाल पूछा जाएगा।

विज्ञापन
Siddharth Pithani Reveals What Had Happened Day Before Sushant Singh Rajput Death
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput

गौरतलब है कि सीबीआई द्वारा रिया से अब तक की गई पूछताछ में उन्होंने कई बातें बताई हैं। हालांकि सीबीआई उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं नजर आ रही है। जिसके चलते अब रिया, सिद्धार्थ, नीरज, सौमुअल को आमने- सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। बता दें कि रिया के अलावा उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की बात सामने आने के बाद ईडी और ड्रग्स का एंगल निकलने के बाद अब नार्कोटिक्स विभाग भी जांच में जुटा हुआ है।

पढ़ें: टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन को दिया ट्रिब्यूट, वीडियो शेयर कर लिखा- 'हैप्पी बर्थडे किंग'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed