खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में मंगलवार (7 जनवरी) को सिद्धार्थ और कियारा ने एक-दूसरे को 'परमानेंट बुक' कर लिया। इस रिश्ते ने इतना तो तय कर ही दिया कि अब कियारा सिद्धार्थ के दिल ही नहीं, घर की भी 'बॉस' बन गई हैं। अब घर के अंदर इश्क की गलियों में घूमने वाला यह कपल बॉलीवुड में कई बार एक-दूसरे से टकराएगा और शादी से पहले टकरा भी चुका है। दरअसल, बात हो रही है फिल्मों की... ऐसे में आइए जानते हैं कि अब तक रिलीज हुई फिल्मों के हिसाब से बॉक्स ऑफिस का असली बॉस कौन है, कियारा या सिद्धार्थ?
2 of 5
'एक विलेन'
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म एक विलेन साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ के अलावा रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर थे। इस फिल्म ने 105.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सिड की ब्रदर्स साल 2015 में रिलीज हुई थी इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ अक्षय कुमार थे। ब्रदर्स का कुल कलेक्शन 82.47 करोड़ रुपये था।
कपूर एंड सन्स में भी सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी थीं। कपूर एंड सन्स ने 73.29 करोड़ रुपये कलेक्शन किया था। सिद्धार्थ की स्टूडेंट ऑफ द इयर को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म ने 70 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कबीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कियारा आडवाणी की फिल्मों की बात करें तो किराया आडवाणी साल 2019 में रिलीज हुई कबीर सिंह में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर थे। कबीर सिंह एक रोमांटिक फिल्म थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म का कलेक्शन 278. 24 करोड़ रुपये था। वहीं कियारा अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ गुड न्यूज में भी नजर आई थीं। इस फिल्म ने 205.14 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
5 of 5
भूल भुलैया 2
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल कियारा आडवाणी कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया में नजर आई थीं। यह फिल्म ब्लाकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने 185.92 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं जुग-जुग जियो ने 85.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।