{"_id":"62638ce6f04df01bca034c27","slug":"sidharth-malhotra-and-kiara-advani-breakup-shershaah-couple-part-ways","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidharth-Kiara Breakup: क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का हो गया है ब्रेकअप! यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sidharth-Kiara Breakup: क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का हो गया है ब्रेकअप! यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:51 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की जोड़ी को दर्शकों ने 'शेरशाह' फिल्म में काफी पसंद किया था। इसके बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया तो ये खबरें आने लगी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को असल जिंदगी में भी एक साथ देखना फैंस को काफी पसंद है। हालांकि दोनों की ओर से कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की गई। वहीं, अब उनके फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है। रिपोर्ट की मानें तो दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है और अब कपल का ब्रेकअप हो चुका है।
खबरें आ रही हैं कि सिद्धार्थ और कियारा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और कपल ने एक-दूसरे से मिलना भी बंद कर दिया है। दोनों ने अपने रास्ते भी एक-दूसरे से अलग कर लिए हैं। अब ब्रेकअप होने के पीछे क्या वजह है इसका तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन दोनों के बीच अब पहले जैसा कुछ नहीं रहा है। इस खबर से दोनों के फैंस के दिल टूट गए हैं।
सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ और कियारा काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते थे। दोनों के बीच अब ऐसा क्या हो गया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। यह भी माना जा रहा था कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन उससे पहले ही दोनों के अलग होने की खबर आ गई।
आपको बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा को पहली बार बड़े पर्दे पर 'शेरशाह' फिल्म में देखा गया था। तभी से दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'मिशन मजनू', 'योद्धा' और 'थैंक गॉड' में नजर आएंगे। वहीं, कियारा 'भूल भुलैया 2', 'गोविंदा मेरा नाम', 'जुग जुग जियो' और 'आरसी 15' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।