बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का ब्रेकअप हो गया है। बता दें कि लंबे समय से दोनों के डेटिंग की अफवाहें उठ रही थी। वहीं खबर आ रही है कि दोनों अलग हो गए हैं। उनके एक करीबी सूत्र ने मीडिया को बताया कि “सिद्धार्थ और कियारा अलग हो चुके हैं। दोनों ने एक-दूसरे से मिलना बंद कर दिया है। हालांकि अभी तक उनके अलग होने का कारण सामने नहीं आया है। लेकिन उनका ब्रेकअप वाकई निराशाजनक है।" सूत्र ने आगे बताया कि "सिद्धार्थ और कियारा की बॉन्डिंग बहुत अच्छी थी और एक समय था जब कई लोगों ने सोचा था कि जल्द ही शादी कर लेंगे, हालांकि, भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। बता दें कि दोनों के लिंकअप की शुरुआत शेरशाह की शूटिंग शुरू होते ही हो गई थी।
Sidharth-Kiara Love Story: तीन साल पहले हुई थी सिद्धार्थ-कियारा के रिश्ते की शुरुआत, जल्द करने वाले थे शादी, फिर.....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन सालों से कर रहे हें डेट
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लगभग तीन सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शुरुआत में दोनों साथ नजर आने से बचते थे। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें कभी लंच पर तो कभी डिनर डेट पर स्पॉट किया जाने लगा। 2020 में दोनों नया साल मनाने अफ्रीका भी गए थे। वहीं 2021 में कियारा और सिद्धार्थ नए साल का जश्न मनाने मालदीव गए थे। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा को कियारा की बर्थडे पार्टी में शिरकत करते हुए भी देखा गया था।
रिलेशनशिप पर बोलीं कियारा
दोनों के ब्रेकअप के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कियारा आडवाणी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कियारा अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर खुलकर बात करती नजर आ रहीं हैं। कियारा आडवाणी कहती हैं, “आखिरी बार मैं इसी साल डेट पर गई थी। यानी दो महीने पहले ही मैं डेट पर गई हूं। मुझे लगता है कि आप लोग अभी तक अंदाजा लगा चुके होंगे या कि मैं किसकी बात कर रही हूं।” बता दें कि इस वीडियो में कियारा ने साफ तौर पर सिद्धार्थ का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उस दौरान वह सिद्धार्थ के साथ ही स्पॉट हुई थीं।
मिल चुके हैं दोनों के पैरंट्स
मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा अपने पैरंट्स को एक-दूसरे से मिलवा चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कियारा ने अपने घर पर सिद्धार्थ और उनके पैरंट्स को डिनर पर आमंत्रित किया था। मुलाकात के बाद दोनों के माता-पिता ने सिद्धार्थ-कियारा के इस रिश्ते को मंजूरी भी दे दी थी। लेकिन शादी की खबरों से पहले ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।