फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ मल्होत्रा: कियारा के साथ रोमांटिक बॉन्डिंग पर खुलकर बोलें एक्टर, कहा- उनकी ईमानदारी की प्रशंसा करता हूं

Wed, 18 Aug 2021 01:26 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 18 Aug 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Malhotra Finally Speaks on Romantic Bonding With Kiara Advani
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म शेरशाह में बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ऑन-कैमरा केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई है। फिल्म में कियारा आडवाणी ने कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रेमिका डिंपल चीमा का किरदार निभाया है।दर्शकों ने फिल्म में दोनों के अभिनय और ऑन-स्क्रीन रोमांटिक बॉन्डिंग को काफी सराहा है। अब पहली बार सिद्धार्थ ने अपने और कियारा के इसी रोमांटिक बॉन्डिंग पर खुलकर बातचीत की है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि उनको कियारा आडवाणी के अभिनय की ईमानदारी वाली भावना काफी अच्छी लगती है।



उन्होंने कहा कि एक अभिनेत्री के रूप में कियारा के पास सहज ईमानदारी है। आपको बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के डेटिंग की अफवाहें भी समय-समय पर उड़ती रहती हैं। हालांकि, अभी तक दोनोंं में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है और न ही इसे लेकर कोई बातचीत की है। पर वास्तविक जीवन में भी दोनों की केमेस्ट्री को नकारा नहीं जा सकता है। क्योंकि, उन्हें एक साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया है।

 

Sidharth Malhotra Finally Speaks on Romantic Bonding With Kiara Advani
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, मैं और कियारा अपने-अपने समय का आनंद लेना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि जब हम काम नहीं कर रहे होते हैं, तो छोटी-छोटी अन्य चीजों को महत्व देते हैं। 
 
Sidharth Malhotra Finally Speaks on Romantic Bonding With Kiara Advani
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

उन्होंने कहा कि फिल्म शेरशाह में हम डिंपल की भूमिका में कियारा आडवाणी को लेकर काफी उत्साहित थे। क्योंकि हमें लगता है कि एक अभिनेत्री के तौर पर कियारा आडवाणी के पास ईमानदारी की भावना है। उन्होंने कहा कि वो उनके इस ईमानदारी की भावना की प्रशंसा करते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Malhotra Finally Speaks on Romantic Bonding With Kiara Advani
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि कियारा आडवाणी सेट पर भी बेहद सहज होती हैं। मैं जब सेट पर और टेक लेना चाहता, तो वो इसे लेकर सहज रहती थीं। उन्होंने कहा कि हम दोनों ही ऑफ-कैमरा अपने समय से प्यार करते हैं।
विज्ञापन
Sidharth Malhotra Finally Speaks on Romantic Bonding With Kiara Advani
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

उन्होंने कहा कि हम दोनों की जिंदगी इंडस्ट्री से दूर है और यह ऐसी चीज है जिससे हम जुड़ते हैं और संजोते हैं। कभी-कभी आप इन सब चीजों में इतने उलझ जाते हैं कि आप नियमित जीवन जीना ही भूल जाते हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों का नियमित जीवन है और हम इसी से जुड़ते हैं। फिल्म शेरशाह में दिखाया गया है कि कैसे कप्तान विक्रम बत्रा ने आखिरी सांस तक पोइंट 4875  हासिल करने के लिए संघर्ष किया। फिल्म में कारगिल युद्ध के साथ-साथ कैप्टन बत्रा की प्रेम कहानी को भी दिखाया गया है। बत्रा और डिंपल  कॉलेज के दिनों में चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी में मिले थे। डिंपल के परिवार को उनके रिश्ता मंजूर नहीं था, इसके बावजूद दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने एक-दूसरे के साथ रहने का वादा किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed