फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hello Awards 2022: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बड़ी नजाकत से संभाला कृति सेनन का गाउन, यूजर्स बोले- 'कियारा भाभी घर बुला रही हैं'

Mon, 14 Mar 2022 07:14 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 14 Mar 2022 07:14 PM IST
विज्ञापन
sidharth malhotra lifts kriti sanon heavy gown fans give funny reaction
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

मायानगरी मुंबई में रविवार रात सितारों की महफिल सजी थी, मौका था हैलो अवार्ड्स 2022 का। यहां रेड कारपेट पर कई सितारे अपना जलवा बिखेर रहे थे। इस अवार्ड्स सेरेमनी में अभिनेत्री कृति सेनन और फिल्म स्टार सिद्घार्थ मल्होत्रा भी पहुंचे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सिद्धार्थ और कृति चर्चा में आ गए। दरअसल अवार्ड्स सेरेमनी में कृति सेनन लंबा फर वाला गाउन पहनकर आई थीं, जिसे संभालने में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी उनकी मदद करने लगे। बस फिर क्या था, दोनों की ये तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं और वायरल होने लगीं।

sidharth malhotra lifts kriti sanon heavy gown fans give funny reaction
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : instagram/sidmalhotra

हैलो अवार्ड्स 2022 के मौके पर कृति सेनन  रेड कार्पेट पर पोज दे रहीं थीं। उस दौरान कृति को अपना गाउन संभालने में दिक्कत हो रही थी। तभी सिद्धार्थ कृति के पास आते हैं और उनके हैवी गाउन को संभालने में मदद करने लगते हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस इसपर कियारा आडवाणी के रिएक्शन के बारे में बातें कर रहे हैं।

sidharth malhotra lifts kriti sanon heavy gown fans give funny reaction
कृति सेनन - फोटो : insta

दरअसल कियारा आडवाणी और सिद्घार्थ मल्होत्रा को फैंस ऑन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगह एकसाथ देखना पसंद करते हैं। 'शेरशाह' फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अब इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस सिद्धार्थ के खूब मजे ले रहे हैं। एक फैन ने लिखा- 'कियारा भाभी घर बुला रही हैं'। वहीं दूसरे फैन ने लिखा- 'कियारा बुरा मान जाएगी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
sidharth malhotra lifts kriti sanon heavy gown fans give funny reaction
कृति सेनन - फोटो : instagram/kritisanon

कई फैंस ऐसे भी हैं जिन्हें कृति और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। फैंस उन्हें एकसाथ किसी फिल्म में देखने की उम्मीद कर रहे हैं। बहुत से फैंस ये भी कह रहे हैं कि दोनों परफेक्ट कपल हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद कृति की मदद करने के लिए लोग सिद्धार्थ की सराहना भी कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed