फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan Birthday: दिल पर हाथ रख आमिर ने किया ‘ऑल इज वेल’ का इशारा, बोले, चाहता हूं एक बेहतर इंसान बनना...

Mon, 14 Mar 2022 06:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 14 Mar 2022 06:59 PM IST
सार

अपने जन्मदिन पर हमेशा चुलबुले अंदाज में लोगों से मिलते रहे आमिर खान इस बार काफी संजीदा बातें करते नजर आए। 

विज्ञापन
Aamir Khan Birthday: Keeping his hand on the heart Aamir gestured All is well said I want to be a better person
Aamir Khan Birthday - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने जन्मदिन पर हमेशा चुलबुले अंदाज में लोगों से मिलते रहे आमिर खान इस बार काफी संजीदा बातें करते नजर आए। सोमवार को 57 साल के हुए आमिर खान के मुताबिक कोरोना संक्रमण काल ने उन्हें जीवन का असली उद्देश्य समझाया है और उन्हें समझ आ गया है कि बेतरतीबी से जीवन जीने को कोई मतलब नहीं। जीवन क्षण भंगुर है और सबका अंत निश्चित है। इन विचारों के आने के बाद से वह लगातार खुद को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। हर सुबह खुद से बीते दिन से बेहतर इंसान बनाने का वादा कर रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं उन सारे रिश्तों के सिरे फिर से थामने की, जिन्हें वह जीवन की आपाधापी में शायद समय नहीं दे पाए।

Aamir Khan Birthday: Keeping his hand on the heart Aamir gestured All is well said I want to be a better person
Aamir Khan Birthday - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आमतौर पर अपने बांद्रा पश्चिम स्थित घर में ही जन्मदिन मनाने वाले आमिर खान ने इस साल अपने पड़ोसियों को किसी तरह की दिक्कतों से बचाने के लिए ये कार्यक्रम घर के पास स्थित एक पांच सितारा होटल में किया। गुलाबी शर्ट और जीन्स पहने आमिर खान कार्यक्रम में पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आमिर ने भी अपनी फिल्म ‘थ्री ईडियट्स’ के लोकप्रिय संकेत की तरह सीने पर हाथ रखा और सबको ‘आल इज वेल’ होने का इशारा किया। इसके बाद आमिर सबसे गर्मजोशी से मिले और देर तक अपने लिए मंगाए गए केक को निहारते रहे।

Aamir Khan Birthday: Keeping his hand on the heart Aamir gestured All is well said I want to be a better person
Aamir Khan Birthday - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आमिर ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब सब घरों में अकेले थे, उन्हें भी काफी समय आत्मावलोकन करने का मिला। आमिर कहते हैं, ‘मैं आत्मावलोकन से नहीं डरता। अगर मुझे लगता कि कहीं कोई कमी रह गई है तो मैं चाहूंगा कि उसे तलाश करूं। उसे समझूं और उसे ठीक करूं। जिनसे मैं प्यार करता हूं या जो मुझसे प्यार करते हैं, सबका अपना अपना जीवन है। मेरा उद्देश्य है कि मैं सबके लिए समय निकाल सकूं। हर रिश्ते को पानी दे सकूं और इसे पहले से बेहतर बना सकूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Birthday: Keeping his hand on the heart Aamir gestured All is well said I want to be a better person
लद्दाख में आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उन्होंने ये भी कहा कि जीवन क्षण भंगुर है और कोरोना महामारी ने उन्हें इसे और बेहतर तरीके से समझा दिया। और, यही वजह है कि वह अब अपनी पूरी ऊर्जा अपने रिश्तों पर लगातना चाहते हैं। आमिर ने कहा, ‘हम सबको किसी न किसी दिन जाना है। हमें पता नहीं कब लेकिन ये अंत निश्तित है। और जब हम ये जानते हैं तो समय का सदुपयोग करना और अहम हो जाता है। हम अपना जीवन बेतरतीबी से और बेदिमागी से जीते हैं। मैं भी ऐसे ही जीता रहा। लेकिन, अब आगे से मैं ऐसा नहीं करना चाहता।’

विज्ञापन
Aamir Khan Birthday: Keeping his hand on the heart Aamir gestured All is well said I want to be a better person
टीम झुंड के साथ आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आमिर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के अपने किरदार का भी इस मौके पर जिक्र किया और कहा कि ये ऐसा शख्स है जो मन में किसी तरह का मैल नहीं रखता। वह अपने साथ बुरा करने वालों को भी माफ करता रहता है। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के बाद आमिर की ये अगली फिल्म इसी साल 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। आमिर इसके बाद किस फिल्म की शूटिंग करेंगे, इसके बारे में उन्होंने सोमवार को कोई खुलासा नहीं किया। उनके पास फिलहाल निर्देशक सुभाष कपूर की फिल्म ‘मुगल’ और नागराज मंजुले की एक फिल्म विचाराधीन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed