फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honey Singh Birthday: जब अचानक इंडस्ट्री से 18 महीनों तक गायब रहे हनी सिंह, शाहरुख खान संग झगड़े की भी रही थी चर्चा

Mon, 14 Mar 2022 06:38 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
Honey Singh Birthday Yo Yo Honey Singh Life and Career Facts When Honey Singh took a break from his career for 18 months
हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सिंगर व रैपर हनी सिंह 15 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। आज अपने गानों की वजह से वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने पंजाबी से लेकर हिंदी फिल्मों और कई एलबमों में अपने रैप सॉन्ग से लोगों को दीवाना बनाया है। बॉलीवुड के इस मशहूर रैपर को लोग उनके गानों की वजह से तो जानते ही हैं, लेकिन इसके साथ ही उनका विवादों से भी पुराना नाता रहा है। यहां तक की बॉलीवुड किंग शाहरुख खान तक के साथ कथित झगड़े को लेकर वह चर्चा में रहे थे। जानते हैं कि कैसे उन्होंने बॉलीवुड में बनाया करियर और क्यों 18 महीनो तक रहे थे इंडस्ट्री से दूर।

Honey Singh Birthday Yo Yo Honey Singh Life and Career Facts When Honey Singh took a break from his career for 18 months
honey singh - फोटो : insta

रैपर हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। उनका असली नाम हिरदेश सिंह है, लेकिन बॉलीवुड में एंट्री के बाद उनका नाम बदलकर हनी सिंह हो गया और वह इसी नाम से मशहूर हैं। सिंगर और रैपर होने के साथ ही हनी सिंह म्यूजिक प्रोड्यूसर और एक्टर भी हैं। उन्होंने 'शकल पे मत जा' गाने से डेब्यू किया था और इसके बाद चार बोतल वोडका, ब्लू आईज, ब्रेकअप पार्टी, पार्टी विद भूतनाथ, लव डोज जैसे कई सुपरहिट गाने दिए, जो पार्टियों में खूब बजाए जाते हैं।

Honey Singh Birthday Yo Yo Honey Singh Life and Career Facts When Honey Singh took a break from his career for 18 months
honey singh - फोटो : insta

जब 18 महीनों तक नजर नहीं आए हनी सिंह-
बॉलीवुड में हनी सिंह एक ऐसे सिंगर हैं, जो हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। लोगों को न सिर्फ उनके गाने पसंद हैं बल्कि वह अपने फैशन सेंस की वजह से भी जाने जाते हैं। लड़के कई बार उनके स्टाइल को कॉपी भी करते दिखाई देते हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी रहा जब हमेशा सुर्खियों में रहने वाले हनी सिंह 18 महीनों तक किसी एल्बम या फिल्म के गाने तक में दिखाई नहीं दिए थे। इसके बाद से कई तरह की चर्चाएं होने लगी थीं, यहां तक कि कहा गया कि वह ड्रग्स लेने लगे हैं, लेकिन हनी सिंह ने एक बार फिर से धमाकेदार वापसी की थी और जिसके बाद उन्होंने बताया था कि वह बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Honey Singh Birthday Yo Yo Honey Singh Life and Career Facts When Honey Singh took a break from his career for 18 months
हनी सिंह - फोटो : insta

जब शाहरुख खान के साथ झगड़े की हुई थी चर्चा-
हनी सिंह के करियर में शिखर पर पहुंचने के बाद उनका नाम कई विवादों से भी जुड़ा। इन्हीं में से एक था बॉलीवुड के किंग खान से झगड़ा। दरअसल खबरें थीं कि फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के प्रमोशन के दौरान एक इवेंट में शाहरुख ने हनी सिंह को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि ये सारी बातें बाद में सिर्फ अफवाह साबित हुई थीं।

विज्ञापन
Honey Singh Birthday Yo Yo Honey Singh Life and Career Facts When Honey Singh took a break from his career for 18 months
हनी सिंह - फोटो : insta

एक्टिंग में भी आजमा चुके हैं हाथ-
बॉलीवुड रैपर हनी सिंह न सिर्फ गानों में बल्कि फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्म मिर्जा द अनटोल्ड स्टोरी में अभिनय किया था और इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड भी मिला था। इसके अलावा उन्होंने तू मेरा 22 मैं तेरा 22 कॉमेडी ड्रामा फिल्म में भी काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed