फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री बोले- फिल्म को कम आंक रहे थे लोग, जल्द ही इसकी सीरीज पर भी शुरू करेंगे काम

Mon, 14 Mar 2022 06:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 14 Mar 2022 06:20 PM IST
सार

हाल ही में रिलीज हुई विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म तीन दिन में ही कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 

विज्ञापन
The Kashmir Files: Vivek Agnihotri said people were underestimating the film we will soon start work on its series too
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रिलीज हुई विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म तीन दिन में ही कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कश्मीरी पंडितो पर आधारित यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में थी। फिल्म को कई तरह की विरोध और आलोचानाओं का भी सामना करना पड़ा था। फिल्म ने अब तक करीब 25.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी बीच अब इस फिल्म के बारे में कई हौरान करने वाले खुलासे सामने आए है। 

The Kashmir Files: Vivek Agnihotri said people were underestimating the film we will soon start work on its series too
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में फिल्म की शूटिंग से जुड़े कई किस्से साझा किए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे कश्मीर में फिल्म की शूटिंग करना एक चुनौती से कम नहीं था। इस दौरान फिल्म बनाने के दौरान हुई दिक्कतो के बारे में बताते हुए विवेक ने कहा कि 'फिल्म बनाने से पहले थोड़ा डर जरूर था। क्योंकि वहां आपकी जान को बहुत खतरा रहता है। आतंकवाद से बचाने के लिए ना पुलिस आती है और ना आर्मी'।

The Kashmir Files: Vivek Agnihotri said people were underestimating the film we will soon start work on its series too
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे बताया कि 'कई लोग फिल्म को कम आंक कर रहे थे। कौन है, कश्मीरी पंडित क्या है? लेकिन रिलीज होने के साथ ही अब यह फिल्म इतिहास रसच रही है। साथ ही लोग अपने इतिहास से भी रूबरू हो रहे हैं।' वहीं, इस फिल्म को देशभर में मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए विवेक अग्निहोत्री ने जल्द की इसकी सीरीज बनाने की भी घोषणी की है। यानी अब दर्शक इसे सीरीज के तौर पर ओटीटी पर भी देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files: Vivek Agnihotri said people were underestimating the film we will soon start work on its series too
कपिल शर्मा और विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत के दौरान कपिल शर्मा विवाद के बारे में पूछने पर विवेक अग्निहोत्री ने सवाल को टालते हुए कहा यह कपिल शर्मा से पूछिए, क्यों नहीं बुलाया।' दरअसल, फिल्म रिलीज होने से पहले विवेक अग्निहोत्री चाहते थे कि उनकी इस फिल्म का द कपिल शर्मा शो में प्रचार किया जाए। लेकिन फिल्म में कोई बड़ी स्टार कास्ट ना होने के कारण कपिल ने इसके प्रमोशन के लिए मना कर दिया। विवेक ने कपिल पर आरोप लगाया कि वह छोटी स्टारकास्ट की वजह से उन्हें शो पर नहीं बुलाना चाहते। 

विज्ञापन
The Kashmir Files: Vivek Agnihotri said people were underestimating the film we will soon start work on its series too
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की बात करें तो विवेक अग्निहोत्री द्वारा डायरेक्ट 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए हैं। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की कहानी को दर्शाया गया है। इसके अलावा विवेक अग्निहोत्री और सौरभ पांडे द्वारा सह- लिखित इस फिल्म में आर्टिकल 370 से लेकर कश्मीर के इतिहास पर भी बात की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed