बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' रिलीज हो चुकी है, जिसे शुरुआती तौर पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। कियारा आडवाणी और कार्तिक की अदाकारी को फैंस ने खूब सराहा। वहीं, अब कियारा की फिल्म देख उनके पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी और उनकी फिल्म पर अपना प्यार बरसाने से खुद को रोक नहीं पाए। सिद्धार्थ ने कियारा की फिल्म देखी और उनकी खूब तारीफ की।
Sidharth-Kiara: 'सत्यप्रेम' की 'कथा' पर दिल हार बैठे सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी की तारीफ में पढ़े कसीदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कियारा की तस्वीर साझा की, जो उनके फिल्म के एक सीन से ली गई है। तस्वीर साझा करते हुए सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा, "एक उचित सोशल मैसेज के साथ एक लव स्टोरी, जो पूरी कास्ट की बढ़िया परफॉर्मेंस से भरा हुआ है, लेकिन कथा (कियारा आडवाणी) आपके पास मेरा दिल है। बहुत खुश हूं कि तुमने यह किरदार निभाने का फैसला किया। इतना प्रभावशाली और बारीक परफॉर्मेंस। आपको और पूरी टीम को बधाई।'' साथ ही उन्होंने कार्तिक आर्यन और साजिद नाडियाडवाला को भी बधाई दी।
Kartik Aaryan: हर हिट फिल्म के बाद कार्तिक आर्यन को तोहफे में मिलती है कार? कियारा आडवाणी ने किया खुलासा
अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के प्यार को देखकर और उनके जरिए की गई तारीफ को सुन कियारा भी बहुत खुश हो गईं। कियारा ने सिद्धार्थ के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी स्टोरी को दोबारा शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "थैंक यू मेरे लव।" इसके साथ उन्होंने कई लव इमोजी भी शेयर किए।
Tamannaah: बोल्ड सीन से दूर रहने वाली तमन्ना ने कैसे किया किसिंग सीन? लस्ट स्टोरीज 2 की एक्ट्रेस का खुलासा
बता दें कि 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को ईद के मौके पर रिलीज हुई और पहले ही दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म में कार्तिक और कियारा के साथ सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने पहले नौ करोड़ रुपये की कमाई की है।
BB OTT 2: जैद हदीद और आकांक्षा पुरी ने की मर्यादा की सारी हदें पार, 30 सेकंड तक किया लिपलॉक
कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन इस फिल्म के लिए दूसरी बार साथ आए हैं। इससे पहले दोनों एक साथ फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। कियारा आडवाणी अगली बार फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आएंगी। कार्तिक आर्यन के पास 'भूल भुलैया 3' है और सिद्धार्थ मल्होत्रा 'योद्धा' में नजर आएंगे।
3 Idoits: एक बार फिर जमेगी आमिर, शरमन और आर माधवन की तिकड़ी? '3 इडियट्स' के सीक्वल पर 'राजू' ने दिया बड़ा अपडेट