{"_id":"5a66ceef4f1c1b77268b5cec","slug":"sidharth-malhotra-says-boxoffice-clash-of-aiyaary-with-padman-could-be-stopped","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर 'अय्यारी' से टकराएगा 'पैडमैन', सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस पर 'अय्यारी' से टकराएगा 'पैडमैन', सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिया बड़ा बयान
Tue, 23 Jan 2018 12:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभक्ति पर आधारित फिल्म ‘अय्यारी’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'पैडमैन' के टकराव को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक बड़ा बयान दिया है। हाल ही में सिद्धार्थ ने अपने एक बयान में कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी फिल्म ‘अय्यारी’ के साथ अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ का बॉक्स ऑफिस पर टकराव रोका जा सकता था।
2 of 4
बता दें, ‘अय्यारी’ को गणतंत्र दिवस पर लम्बे वीकेंड का फायदा उठाने के लिए 25 जनवरी को रिलीज किया जा रहा था। लेकिन ‘पैडमैन’ से बॉक्स आफिस पर इसकी भिड़ंत को देखते हुए ‘अय्यारी’ के निर्माताओं ने ‘पैडमैन’ से टकराव से बचने के लिए अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख नौ फरवरी कर दी।
3 of 4
खबरों की मानें तो ‘पद्मावत’ के 25 जनवरी को रिलीज होने का अंतिम फैसला आने के बाद अक्षय कुमार ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को किसी टकराव से बचाने के लिए अपनी फिल्म की रिलीज डेट भी नौ फरवरी कर दी। जिसकी वजह से ‘अय्यारी’ और ‘पैडमैन’ एक ही दिन बॉक्स आफिस पर आमने-सामने आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
‘अय्यारी’ और ‘पैडमैन’ एक ही दिन बॉक्स आफिस पर रिलीज होने के इस फैसले पर सिद्धार्थ ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, “हां, यह चिड़चिड़ाहट पैदा करने वाला है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। अब हम क्या कर सकते हैं? देखिए, सबसे पहले रिलीज डेट हमने घोषित की। फिर पैडमैन के निर्माताओं ने अपनी फिल्म की रिलीड डेट बताई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।