{"_id":"5c41fd96bdec2273404df63a","slug":"sidharth-malhotra-will-be-seen-in-kargil-vikram-batra-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कारगिल के इस असली हीरो की बायोपिक में काम करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, बताई फिल्म से जुड़ी खास बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कारगिल के इस असली हीरो की बायोपिक में काम करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, बताई फिल्म से जुड़ी खास बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 19 Jan 2019 07:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sidharth Malhotra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में बायोपिक का दौर चल पड़ा है। बीते कुछ सालों में कई हस्तियों को लेकर बायोपिक फिल्मों की बौछार देखने को मिली है। अभी भी बॉलीवुड में ठाकरे और केसरी जैसी बायोपिक रिलीज होने की लाइन में हैं। ऐसे में इस लिस्ट में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी एक बायोपिक के लिए तय किया गया है। सूत्रों की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत बनने जा रही बायोपिक में नजर आने वाले हैं।
2 of 5
siddharth malhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा कारगिल हीरो विक्रम बत्रा के किरदार में नजर आएंगे। शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक फिल्म के अगले साल तक रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी लम्बे समय से इस फिल्म में व्यस्त हैं। डायरेक्टर विष्णु वर्धन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से दर्शकों को बहुत उम्मीदे हैं।
3 of 5
siddharth malhotra
वहीं, सिद्धार्थ जबरिया जोड़ी की शूटिंग में भी बिजी हैं। इससे पहले सिद्धार्थ ने विक्रम बत्रा की बायोपिक से जुड़ी जानकारी भी शेयर की। उन्होंने बताया था कि फिल्म में बहुत सारे लड़ाकू हथियार होंगे जिन्हें चलाने के लिए वह कड़ी ट्रेनिंग भी लेंगे। सिद्धार्थ ने आगे बताया 'मेरे पिता ने मुझे एक बार पेलेट गन दी थी और उस दौरान मुझ पर नये-नये हथियार चलाने का जुनून सवार था।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
siddharth malhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में अपना 34वां बर्थडे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के साथ सेलीब्रेट किया था। यहां जैकलीन फर्नांडिस, कटरीना कैफ और करण जौहर जैसे बड़े स्टार्स पहुंचे थे। वहीं, सिद्धार्थ का एक बड़ा ही मजेदार वीडियो सामने आया था।
विज्ञापन
5 of 5
siddharth malhotra
दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा डिजाइनर रोहित बाल के एक फैशन शो में पहुंचे थे। यहां रैंपवॉक के लिए सिद्धार्थ दूल्हे के आउटफिट में नजर आए । शेरवानी पहन जैसे ही सिद्धार्थ ने स्टेज पर एंट्री मारी तभी वहां एक कुत्ता आ गया जिसे देख लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।