दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज जन्मदिन है। उनके बर्थडे पर फैंस भावुक होकर अपने फेवरेट सिंगर को याद कर रहे हैं। 29 मई को पंजाब के जवाहर गांव के पास ही सिद्धू की हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उन्हें कई गोलियां लगी थीं, बाद में अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया था। सिंगर भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपनी शानदार आवाज और गानों से फैंस के दिलों के जिंदा रहेंगे।
Sidhu Moose Wala Birthday: नम हुईं सिद्धू के माता-पिता की आंखें, वीडियो के जरिए शेयर किए मूसेवाला के अनदेखे पल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धू का सोशल मीडिया अकाउंट उनके माता-पिता चला रहे हैं। इसी के जरिए वह सिंगर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां फैंस तक पहुंचा रहे हैं। इस बीच सिंगर के जन्मदिन पर उनके माता-पिता ने फैंस के लिए सिद्धू मूसेवाला का एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सिद्धू से जुड़े ऐसे पल हैं जो उनके फैंस ने शायद ही पहले कभी देखे होंगे।
मूसेवाला के माता पिता ने फैंस के साथ जो वीडियो शेयर किया है उसमें सिंगर और उनकी फैमली से जुड़ी तस्वीरें हैं जिसे देखकर कोई भी भावुक हो जाएगा। वीडियो में मूसेवाला के बचपन से लेकर बड़े होने तक के मोमेंट्स को दिखाया गया है। वीडियो में एक ऐसी भी फोटो है जिसमें सिंगर अपनी मां के साथ भावुक नजर आ रहे हैं। बता दें कि मूसेवाला अपनी मां के बहुत करीब थे। उन्होंने अपनी मां के लिए एक गाना भी बनाया था जिसमें वह अपनी मां के साथ नजर भी आए थे।
A post shared by Sidhu Moosewala (ਮੂਸੇ ਆਲਾ) (@sidhu_moosewala)
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने के बाद फैंस काफी भावुक हैं। उनके प्रशंसक कमेंट के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 56 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं अब तक इस पर डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने कमेंट किए हैं। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में गोल्डी बराड का नाम सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हत्या के पीछे बिश्नोई गैंग की साजिश है।