{"_id":"62a480fab880ae5d174efcc6","slug":"mahesh-babu-went-shirtless-in-only-one-film-know-why-actors-doesn-t-like-to-flaunt-his-body-in-movies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahesh Babu: सिर्फ एक फिल्म में शर्टलेस हुए थे महेश बाबू, जानें क्यों बॉडी फ्लॉन्ट करने से कतराते हैं एक्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mahesh Babu: सिर्फ एक फिल्म में शर्टलेस हुए थे महेश बाबू, जानें क्यों बॉडी फ्लॉन्ट करने से कतराते हैं एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 11 Jun 2022 05:19 PM IST
सार
साउथ अभिनेता महेश बाबू इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में से एक हैं। अपनी दमदार अदाकारी और शानदार लुक्स के लिए मशहूर महेश बाबू को टॉलीवुड का ग्रीक गॉड कहा जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
महेश बाबू
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ अभिनेता महेश बाबू इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में से एक हैं। अपनी दमदार अदाकारी और शानदार लुक्स के लिए मशहूर महेश बाबू को टॉलीवुड का ग्रीक गॉड कहा जाता है। अभिनेता हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सरकारू वारी पाटा' नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा इन दिनों सिनेमाघरों में उनके प्रोडक्शन की फिल्म 'मेजर' भी दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रही है।
2 of 5
महेश बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी अदाकारी के साथ-साथ एक्टर अपने फिजिक और फिटनेस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। महेश बाबू अपनी फिटनेस पर जमकर पसीना भी बहाते हैं। अपनी फिटनेस को लेकर सतर्क रहने वाले महेश बाबू ने खुद अपने घर पर एक शानदार जिम बना रखा है, जहां वर्कआउट करने के साथ ही एक्टर अपने दिन की शुरुआत करते हैं।
3 of 5
महेश बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
हमने अक्सर सोशल मीडिया पर कई अभिनेताओं को अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए देखा है। सिक्स एब्स वाले कई एक्टर ऐसे ही है जो सोशल मीडिया के अलावा अपनी फिल्मों में भी अपनी बॉडी दिखाते नजर आते हैं। हालांकि, महेश बाबू आज तक ऐसा करने से बचते रहे हैं। उन्हें कई बार फिल्मों में शर्टलेस होने का ऑफर मिला है, लेकिन एक्टर ने हमेशा उन फिल्मों को ठुकरा दिया। वह सिर्फ एक बार फिल्म 1 Nenokkadine में शर्टलेस हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महेश बाबू
- फोटो : instagram/ urstrulymahesh
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो महेश बाबू अपने शरीर का इस्तेमाल कर किसी फिल्म की मार्केटिंग करना पसंद नहीं करते। इस बारे में उन्होंने एक बार एक इंटरव्यू के बात भी की थी। इंटरव्यू के दौरान जब सामंथा ने महेश बाबू से पूछा था कि वह उनके सिक्स पैक एब्स कब देख पाएंगी तो इसका जवाब देते हुए महेश बाबू ने कहा- नहीं, कभी नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
महेश बाबू
वर्कफ्रंट की बात करें तो महेश आखिरी बार फिल्म 'सरकारू वारी पाटा' नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इसके अलावा अभिनेता के प्रोडक्शन में बनी फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जा रही है,जिसे दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं, एक्टर अब जल्द ही निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म में नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने 200 करोड़ चार्ज किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।