{"_id":"67e568e671e42417ec09d987","slug":"sikandar-scene-impresses-aamir-khan-praises-salman-khan-called-him-better-actor-2025-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sikandar: 'सिकंदर' के इस सीन से प्रभावित हुए आमिर खान, सलमान की तारीफ में बोले- वह मुझसे बेहतर एक्टर हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sikandar: 'सिकंदर' के इस सीन से प्रभावित हुए आमिर खान, सलमान की तारीफ में बोले- वह मुझसे बेहतर एक्टर हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 27 Mar 2025 08:41 PM IST
सार
Sikandar Scene: सिकंदर के एक सीन ने आमिर खान और ए आर मुरुगदास को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। हाल ही में एक यूट्यूब वीडियो पर दोनों ने इस पर खुलकर बात की।
आमिर खान ने हाल ही में सलमान खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सलमान उनसे बेहतर अभिनेता हैं। खासकर बड़े पर्दे पर भावनात्मक दृश्यों को वह बेहतर ढ़ग से निभाते हैं।
यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो में दोनों अभिनेताओं ने ए आर मुरुगदास से अलग-अलग पैमानों पर उनकी तुलना करने को कहा। सलमान ने निर्देशक से सवाल पूछा, “कौन बेहतर अभिनेता है? कौन ज्यादा मेहनती है? कौन ज्यादा ईमानदार है?” इस पर आमिर ने हंसते हुए कहा, “ये सारी बोरिंग चीजें हैं।”
'सिकंदर' के इस सीन से प्रभावित हुए आमिर और ए आर मुरुगदास
जब एआर मुरुगदास जवाब देने में हिचकिचाए तो आमिर ने खुद ही कहा, “सर, अभिनय में भी वो मुझसे बेहतर हैं। क्या आपने दबंग देखी है?” इसके बाद ए आर मुरुगदास ने फिर सलमान की तारीफ की और कहा कि उन्होंने फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है। खासकर उस दृश्य में जहां उन्हें रोना था। उन्होंने कहा, “उन्होंने बिना ग्लिसरीन के ऐसा किया था।” आमिर ने भी निर्देशक की बात का समर्थन करते हुए कहा, “मैंने देखा है...उनके भावनात्मक दृश्य कमाल के हैं।”
विज्ञापन
5 of 5
सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
'सिकंदर' में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन और जतिन सरना जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।