फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Silk Smitha: छोटी उम्र में ही बड़ी स्टार बन गई थीं सिल्क स्मिता, मौत आज तक बनी है रहस्य

Wed, 23 Sep 2020 08:17 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 23 Sep 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
Silk Smitha Death Anniversary Know About Her Mysterious Death and Early Life
सिल्क स्मिता - फोटो : Twitter

साउथ फिल्मों की सबसे मशहूर एडल्ट स्टार सिल्क स्मिता की मौत की गुत्थी आज तक सुलझ नहीं पाई है। सिल्क स्मिता साउथ की उन स्टार में से एक थीं जिसकी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में बनी रही। 1980 से 1990 के दशक में सिल्क का जादू लोगों के सिर इस कदर चढ़ा था कि उन्होंने चार साल में 200 फिल्में की। सिल्क की पुण्यतिथि पर जानते हैं सिल्क स्मिता की जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से...

Silk Smitha Death Anniversary Know About Her Mysterious Death and Early Life
सिल्क स्मिता - फोटो : फाइल फोटो

सिल्क का असली नाम विजयलक्ष्मी वदलापति था लेकिन फिल्मों में आने के बाद वो सिल्क स्मिता के नाम से मशहूर हुईं। सिल्क बेहद गरीब तेलुगु परिवार की लड़की थीं। केवल दस साल की उम्र में उन्हें पैसे की कमी के चलते अपनी पढ़ाई चौथी कक्षा में ही छोड़नी पड़ी थी। परिवार की गरीबी और सिल्क की सुंदरता से परेशान होकर घरवालों ने उसकी शादी कम उम्र में ही कर दी। ससुराल वालों के बुरे बर्ताव के चलते सिल्क स्मिता ने घर छोड़ दिया और चेन्नई भाग गईं।

Silk Smitha Death Anniversary Know About Her Mysterious Death and Early Life
सिल्क स्मिता - फोटो : फाइल फोटो

चेन्नई में सिल्क ने पहले एक अभिनेत्री के घर पर काम करना शुरू किया। धीरे- धीरे वो एक मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करने लगीं। और एक फिल्म में उन्होंने छोटा सा रोल किया। बाद में वीनु चक्रवर्ती ने एवीएम स्टूडियो के बाहर सिल्क को देखकर फिल्म में रोल ऑफर किया। जबकि उनकी पत्नी ने सिल्क को इंग्लिश बोलना सिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Silk Smitha Death Anniversary Know About Her Mysterious Death and Early Life
सिल्क स्मिता - फोटो : twitter

तेलुगु और मलयालम की बहुत सी फिल्मों में सिल्क के किरदार एडल्ट थे लेकिन इसके बाद भी फिल्म निर्देशक उसे अपनी फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे। 35 साल की उम्र में सिल्क ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लेकिन किसी को नहीं पता चला कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

विज्ञापन
Silk Smitha Death Anniversary Know About Her Mysterious Death and Early Life
सिल्क स्मिता - फोटो : फाइल फोटो

कुछ लोगों के अनुसार सिल्क स्मिता ने आत्महत्या की थी, क्योंकि वो अपने फिल्म निर्माण के कर्ज के कारण काफी परेशान थीं। कहा जाता है कि उन्हें दो करोड़ का नुकसान हुआ था और इस सदमे को शायद वह बर्दाश्त नहीं कर पाईं। सिल्क की आत्महत्या के बाद तेलुगु में उनका एक सुसाइड नोट मिला था, लेकिन उसे भी सही से समझा नहीं जा सका। आखिरकार उनकी मौत एक मिस्ट्री बनकर रह गई।

पढ़ें: बॉलीवुड में ड्रग्स की जांच से खुश हैं रवीना टंडन, कहा- 'सफाई का वक्त आ गया है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed