{"_id":"5d87375f8ebc3e01486037ce","slug":"silk-smitha-death-anniversary-know-unknown-facts-of-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ससुराल से भागकर फिल्मों में करियर बनाने आई थी सिल्क स्मिता, 35 की उम्र में ही कर ली खुदकुशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ससुराल से भागकर फिल्मों में करियर बनाने आई थी सिल्क स्मिता, 35 की उम्र में ही कर ली खुदकुशी
Sun, 22 Sep 2019 06:30 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 22 Sep 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
silk smitha
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की जिंदगी पर बॉलीवुड में एक हिट फिल्म बनी है । इस फिल्म का नाम है- 'डर्टी पिक्चर' । फिल्म में सिल्क स्मिता का किरदार विद्या बालन ने निभाया था । विद्या ने काफी हद तक सिल्क के रोल के साथ इंसाफ किया था । सिल्क स्मिता साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम थीं। उनका असली नाम विजयालक्ष्मी था । सिल्क को फिल्मों में जो किरदार मिले, उनकी वजह से उन्हें सॉफ्ट पोर्न एक्ट्रेस, सेक्स सायरन, बिकनी गर्ल जैसे कई नाम दिए गए।
silk smitha
- फोटो : social media
सिल्क ने चौथी क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी । सिल्क स्मिता की असल जिंदगी में काफी मुश्किलें थीं। परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के चलते सिल्क की शादी कम उम्र में कर दी गई । सिल्का का पति और ससुरालवाले उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार करते थे । एक दिन वो घर से भाग गईं और फिल्म इंडस्ट्री में आने का फैसला किया ।
silk smitha
- फोटो : social media
सिल्क एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने महज 4 साल के अंदर 200 फिल्में की। सिल्क की फिल्मों के प्रति लोग इतने दीवाने हो गए थे कि फिल्म देखने के लिए टिकट खिड़की पर ही टूट पड़ते थे। कहने को तो बाद में उन्हें खूब ख्याति मिली लेकिन इस ख्याति के पीछे का सच काफी कड़वा था । शायद यही वजह रही कि फिल्म इंडस्ट्री में आने के बावजूद उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन नतीजा क्या हुआ ?उन्हें बी और सी ग्रेड फिल्में ही मिलीं । यही किरदार उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
silk smitha
- फोटो : self
सिल्क अपने मन की बात किसी से जाहिर नहीं करती थीं । यहां टिके रहने और अपना गुजारा करने के लिए सिल्क ने हर छोटा-बड़ा काम और उत्तेजक रोल करने शुरू कर दिए। हर कोई सिल्क की नशीली और उत्तेजक अदाओं का दीवाना था। जहां काम के लिए सिल्क को सराहना मिलनी चाहिए थी वहां हर कोई उन्हें सॉफ्ट पोर्न करने वाली हीरोइन के नाम पर जानने लगा ।
विज्ञापन
silk smitha
- फोटो : self
सिल्क का सफर ऐसे ही चल रहा था और फिर वो मोड़ आया जब तमिल फिल्म 'वंडीविक्रम' उनके करियर की सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में निभाए गए किरदार से वो काफी प्रभावित हुईं। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम सिल्क था । फिल्म हिट हुई तो उन्होंने अपना नाम बदलकर सिल्क स्मिता रख लिया। इसके बाद तो उन्होंने पीछे मुड़कर ही नहीं देखा। एक ऐसा वक्त भी आया जब वो हर फिल्म की सफलता का पैमाना बन गईं और फिल्ममेकर उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए आतुर हो गए ।