फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की काली रातें: जब फांसी के फंदे पर झूल गए ये सितारे, किसी को प्यार में मिला धोखा तो किसी की मौत है रहस्य

Fri, 01 Oct 2021 02:54 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 01 Oct 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
Silk smitha to sushant singh rajput these celebs commit suicide by hanging themselves
सिल्क स्मिता, कुशाल पंजाबी, कुलजीत रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया

किसी सितारे का चले जाना दुख की बात होती है। उनके निधन से सिर्फ उनके परिवार को ही नहीं उनके चाहने वालों को भी बहुत फर्क पड़ता है। जब भी कोई सितारा इस दुनिया से जाता है तो अपने साथ उस प्यार को भी ले जाता है जो उसने अपने फैंस के दिलों में पैदा किया था। हालांकि बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी घटनाएं भी हुईं जहां सितारों को स्वाभाविक मौत नहीं मिली बल्कि उन्होंने खुद मौत को गले लगा लिया। बॉलीवुड के कई सितारों ने फांसी का फंदा लगाकर जान दी थी।



जब फांसी के फंदे पर झूल गए ये सितारे
उनके मौत की खबर जब सामने आई थी तो लोगों के होश उड़ गए थे। इंडस्ट्री में सन्नाटा छा गया था और हर किसी के दिल में यही सवाल था- आखिर क्यों? किसी की मौत की वजह प्यार में मिला धोखा था तो किसी की मौत रहस्य बनकर रह गई। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जिन्होंने फांसी लगाकर दी थी जान। 

Silk smitha to sushant singh rajput these celebs commit suicide by hanging themselves
सिल्क स्मिता - फोटो : सोशल मीडिया

सिल्क स्मिता

दक्षिण भारत फिल्मों की सेक्स सिंबल कही जाने वाली सिल्क स्मिता ने पर्दे पर सफलता का जबरदस्त स्वाद चखा था। हालांकि असल जिंदगी में वो काफी अकेले रहीं। करियर में  एक वक्त पर टॉप पर रहने वाली सिल्क स्मिता को जब काम मिलना बंद होने लगा तो वो डिप्रेशन में जानी लगीं। वो अपने घर में मृत पाईं गई थीं। बताते हैं कि सिल्क ने फांसी का फंदा लगा लिया था और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें लिखा था कि वो लगातार मिल रही असफलताओं से तंग आकर अपना जीवन खत्म कर रही हैं।

Silk smitha to sushant singh rajput these celebs commit suicide by hanging themselves
कुणाल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कुणाल सिंह

सोनाली बेंद्रे संग फिल्म दिल ही दिल में नजर आने वाले कुणाल सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। बताते हैं कि भोजपुरी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में वो अच्छा काम कर रहे थे लेकिन वो अपने निजी जीवन को लेकर काफी परेशान थे। उनकी पत्नी संग उनका रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा था और उन्हें अपने बच्चों से मिलने से भी मनाही थी जिससे परेशान होकर उन्होंने फांसी लगा ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Silk smitha to sushant singh rajput these celebs commit suicide by hanging themselves
कुशाल पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

कुशाल पंजाबी

टेलीविजन जगत के मशहूर सितारे कुशाल पंजाबी ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दी थी। वो महज 37 साल के थे। कुशाल के निधन की वजह पूरी तरह सामने नहीं आई थी लेकिन कहा जा रहा था कि पारिवारिक कलह के चलते वो परेशान हो गए थे और इस वजह से उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया था। कुशाल के निधन की खबर से इंडस्ट्री सदमे में आ गई थी।

विज्ञापन
Silk smitha to sushant singh rajput these celebs commit suicide by hanging themselves
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रत्युषा बनर्जी

छोटे पर्दे पर आनंदी बनकर घर घर मशहूर हुई प्रत्युषा बनर्जी के निधन ने भी सबको सदमा दे दिया था। प्रत्युषा ने महज 25 की उम्र में फांसी लगा ली थी। उनकी निधन की वजह प्यार में मिला धोखा था। खबरों की मानें तो वो अपनी निजी जिंदगी में काफी परेशान थी और इसलिए उन्होंने अपना जीवन खत्म करने का फैसला कर लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed