अपनी बेबाकी के मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बीते दिनों एक प्रेस कांफ्रेंस में निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने में हो रही देरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा था कि निर्भया के दोषियों को जेल में नही बीच चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए। कंगना के इस बयान को अब अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल का भी साथ मिल गया है।
कंगना रनौत के समर्थन में आईं सिमी ग्रेवाल, बोलीं- दुष्कर्मियों को जनता के बीच...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिमी ग्रेवाल ने कंगना रनौत के दुष्कर्मियों को सरेआम फांसी देने वाले बयान का समर्थन करते अपने एक पुराने ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे पहले ट्वीट के मुताबिक, मैं कंगना और रंगोली का समर्थन करती हूं कि दुष्कर्म के दोषियों को जनता के बीच फांसी देनी चाहिए। उदाहरण पेश किया जाए। इससे कानून का डर पैदा होगा।'
As per my earlier tweet, I agree with #Kangana @Rangoli_A. There should be a public hanging of the criminal rapists. Set an example. Let it instill fear of the law. pic.twitter.com/8S2bjtB7AJ
कंगना ने क्या कहा था?
कंगना ने कहा था कि जो शख्स दुष्कर्म कर रहा है, इस तरह की हरकतें कर पा रहा है तो सबसे पहले तो वह अवयस्क है ही नहीं। ऐसे लोगो को चौराहे पर मारना चाहिए उनको वहां फांसी पर लटकाना चाहिए ताकि लोगों को पता चले कि दुष्कर्मियों की सजा क्या होती है।
सिमी ग्रेवाल के बयान पर मचा था बबाल
कश्मीर घाटी में 2 आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह को लेकर सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'आतंकवादियों को दिल्ली लाओ। गणतंत्र दिवस पर बम धमाका। सैकड़ों की मौत। मुसलमानों को दोषी ठहराया और निशाना बनाया। क्या यही पटकथा थी?'
सिम्री ग्रेवाल के इस ट्वीट के पर एक यूजर ने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए अभिनेत्री को हिरासत में लेने की मांग की थी।
पूजा बेदी की दूसरी शादी पर बेटी आलिया ने दिया ऐसा जवाब, होने वाले पिता पर भी तोड़ी चुप्पी