रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। रणवीर सिंह और सारा अली स्टारर ये फिल्म बड़ी हिट बनने की ओर है। जिस तरह सिम्बा को रिस्पॉन्स मिल रहा है, जल्द ही ये 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
बॉक्स ऑफिस पर 'सिम्बा' ने की पैसों की बारिश, 8 दिन में कमा लिए इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिम्बा मुंबई में जबरदस्त कमाई कर रही है। रणवीर की ये चौथी फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है वहीं सारा अली खान के करियर की ये पहली फिल्म है जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
#Simmba starts Week 2 with a bang... Will cross ₹ 175 cr in Weekend 2 itself... Will make an entry into ₹ 200 cr Club before Week 2 concludes... [Week 2] Fri 9.02 cr. Total: ₹ 159.83 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 5, 2019
करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है। सिम्बा साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है। फिल्म एक भ्रष्ट पुलिसवाले की कहानी है, जिसका नाम है सिम्बा।
सिम्बा की कामयाबी के बीच रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म गली ब्वॉय के प्रमोशन में जुट गए हैं। इसका टीजर रिलीज हो गया। गली ब्वॉय का ट्रेलर 9 जनवरी को आएगा। फिल्म की कहानी मुंबई की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक साधारण लड़के की कहानी है, जो आर्थिक रूप से कमजोर है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।