सब्सक्राइब करें

Simple Kapadia Birth Anniversary: सिंपल कपाड़िया ने जीजा के साथ किया था डेब्यू, इस वजह से छोड़ दी थी एक्टिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Aug 2022 07:00 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Simple Kapadia Birth Anniversary: know more about Dimple Kapadia sister who made debut with Rajesh khanna
सिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया को तो सभी जानते हैं। डिंपल ने फिल्म 'बॉबी' से शानदार अंदाज में अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की। मगर, उनकी छोटी बहन सिंपल कपाड़िया के बारे में शायद कम ही लोगों को पता हो! जी हां, डिंपल कपाड़िया की एक छोटी बहन थीं सिंपल कपाड़िया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु में फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया। कई फिल्मों में काम किया, इसके बाद उन्होंने बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर खुद को स्थापित किया। सफलता ने उनके कदम चूमने शुरू ही किए थे कि वह इस दुनिया को छोड़ गईं। डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया को महज 51 वर्ष की आयु नसीब हो पाई। सिंपल ने अपनी मेहनत के बूते अपने लिए मुकाम खड़ा किया था। आज सिंपल कपाड़िया की बर्थ एनिवर्सरी है। आइए जानते हैं उनके बारे में...

Trending Videos
Simple Kapadia Birth Anniversary: know more about Dimple Kapadia sister who made debut with Rajesh khanna
बहन डिंपल कपाड़िया और जीजा राजेश खन्ना के साथ सिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

जीजा के साथ किया था एक्टिंग डेब्यू
सिंपल कपाड़िया का जन्म 15 अगस्त 1958 को मुंबई में हुआ था। 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने वर्ष 1977 में फिल्म 'अनुरोध' से अपने जीजा राजेश खन्ना के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने 'शाका' और 'चक्रव्यूह' जैसी फिल्मों में जीतेंद्र के साथ भी काम किया था। इसके अलावा सिंपल 'लूटमार', 'जमाने को दिखाना है', 'जीवन धारा', 'दूल्हा बिकता है' जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रूप में नजर आईं। करीब दस साल एक्टिंग करियर में लगातार जद्दोजहद के बाद भी सिंपल कपाड़िया अपनी बहन डिंपल कपाड़िया जैसी शोहरत नहीं बटोर पाईं। फिल्मों में मनमाफिक सफलता न मिलने के बाद सिंपल कपाड़िया ने एक्टिंग छोड़ दी और डिजाइनिंग का रुख कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Simple Kapadia Birth Anniversary: know more about Dimple Kapadia sister who made debut with Rajesh khanna
सिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

बन गईं कॉस्ट्यूम डिजाइनर
एक्टिंग छोड़ सिंपल कॉस्ट्यूम डिजाइनर बन गईं। सिंपल कपाड़िया ने वर्ष 1987 में सबसे पहले डिंपल कपाड़िया की फिल्म 'इंसाफ' के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए। उसके बाद उनके पास खूब काम आने लगा। उन्होंने 'रुदाली', 'रोक सको तो रोक लो', 'शहीद' जैसी कई फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन की। 'रुदाली' के लिए सिंपल को नेशनल अवॉर्ड भी मिला। फिल्मों के अलावा सिंपल कपाड़िया ने तब्बू, प्रियंका चोपड़ा और श्रीदेवी जैसी हीरोइनों के लिए भी फिल्मों में कपड़े डिजाइन किए। एक डिजाइनर के तौर पर सिंपल का करियर चमक गया और उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Simple Kapadia Birth Anniversary: know more about Dimple Kapadia sister who made debut with Rajesh khanna
सिंपल कपाड़िया-डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

किस्मत ने नहीं दिया साथ
एक्टिंग न सही, लेकिन कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के क्षेत्र में सिंपल कपाड़िया बड़ा नाम बनकर उभरी थीं। लेकिन, कामयाबी उनके कदम चूम रही थी कि अचानक उन्हें पता चला कि वह कैंसर से जूझ रही हैं। 10 नवंबर 2009 को वह यह दुनिया छोड़ गईं। आज अगर सिंपल कपाड़िया जिंदा होतीं तो फैशन जगत में राज कर रही होतीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed