{"_id":"63899d3d74579b726b3223b3","slug":"singer-jubin-nautiyal-fell-from-stairs-injured-singer-rushed-to-hospital-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jubin Nautiyal: सीढ़ियों से गिरे जुबिन नौटियाल, सिर और पसली में लगी चोट, जानिए अब कैसी है सिंगर की हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jubin Nautiyal: सीढ़ियों से गिरे जुबिन नौटियाल, सिर और पसली में लगी चोट, जानिए अब कैसी है सिंगर की हालत
सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गए हैं। उनकी कोहनी टूट गई है और पसलियों में चोट आई है। इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी चोट लग गई है। सिंगर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा। बता दें कि डॉक्टर ने उनको अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।
2 of 4
जुबिन नौटियाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में जुबिन नौटियाल का गाना तू सामने आए रिलीज हुआ था। इस गाने को सिंगर ने योहानी के साथ गाया था। बता दें कि गुरुवार को नौटियाल और योहानी को एकसाथ गाने के लॉन्च पर देखा गया था। इसके बाद ही उन्हें चोट आई है। सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने गानों के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। उनके गाने फैंस को खूब पसंद आते हैं। फैंस सिंगर के जल्द ठीक होने की दुआएं भी कर रहे हैं।
जुबिन नौटियाल रातां लंबियां, लुट गए, हमनवा मेरे और तुझे कितने चाहने लगे हम, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा जैसे इंटरनेशनल हिट के साथ लोग उन्हें वीडियो में देखना भी पसंद करते हैं। हाल ही में सिंगर ने गोविंदा नाम मेरा का गाना बना शराबी शामिल और फिल्म थैंक गॉड के गाने मानिके को भी गाया था। इसके अलावा भी वह ढेरों हिट नंबर्स दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जुबिन नौटियाल
- फोटो : सोशल मीडिया
जुबिन सिर्फ अपनी आवाज ही नहीं बल्कि अपने क्यूट लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। यही वजह है कि सिंगर के फीमेल फैंस की संख्या काफी ज्यादा है। फैंस चाहते हैं कि जुबिन बहुत जल्द ठीक होकर आएं और फिर से अपनी आवाज का जादू चलाकर श्रोताओं को मदहोश कर दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।