{"_id":"6299d54cb880ae5d174ef714","slug":"singer-kk-death-autopsy-postmortem-reports-of-singer-revealed-shocking-details-about-heart-attack-and-other-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singer KK Death: सामने आया सच! तो इस वजह से हुई गायक केके की मौत, डॉक्टर्स ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singer KK Death: सामने आया सच! तो इस वजह से हुई गायक केके की मौत, डॉक्टर्स ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 03 Jun 2022 04:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
केके
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कृष्ण कुमार कुन्नथ उर्फ केके हमारे बीच नहीं रहे। केके की मौत की खबर आने के बाद से ही उनसे जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। कोलकाता पुलिस के सूत्रों के अनुसार, गायक ने कोलकाता में आयोजित कॉन्सर्ट से पहले अपनी पत्नी ज्योती कृष्णा से बात की थी। गायक ने पत्नी को बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और उनके कंधो में दर्द है। यही बात केके ने अपने मैनेजर को भी बताई थी और कहा था कि आज बहुत लो फील हो रहा है, शरीर में बिल्कुल भी इनर्जी नहीं है।
2 of 4
केके
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसे लगी सिर पर चोट?
पुलिस के सूत्रों ने इस बात का भी खुलासा किया कि केके के चेहरे और सिर पर चोटों के निशान थे। उन्होंने बताया कि जब केके कॉन्सर्ट से निकलकर अपने होटल पहुंचे, तब उन्होंने आराम करने के लिए सोफे पर बैठने की कोशिश की, लेकिन बैठ नहीं पाए और गिर गए। तभी उनके सिर और चेहरे पर चोट लग गई। इसके तुरंत बाद मैनेजर, होटल स्टाफ की मदद से गायक को सीएमआरआई ले गए।
3 of 4
गायक केके
- फोटो : सोशल मीडिया
केके करते थे इस दवाई का सेवन
जांच के दौरान पुलिस को केके के होटल के कमरे से कई दवाएं मिली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दवाइयों में एंटासिड, विटामिन-सी सहित होम्योपैथिक की कई गोलियां थी। पुलिस को इस बात की भी जानकारी मिली है कि केके नियमित रूप से डायजीन और एंटासिड दवाओं का सेवन करते थे। इतना ही नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि केके के दिल में ब्लॉकेज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केके
- फोटो : सोशल मीडिया
पोस्टमॉर्टम में सामने आया सच
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान डॉक्टर ने इस बात का खुलासा किया कि केके को दिल के बाईं तरफ 80 फीसदी और अन्य जगहों पर छोटे-छोटे ब्लॉकेज थे। वहीं कॉन्सर्ट के दौरान गायक घूम-घूमकर भीड़ के साथ डांस कर रहे थे, जिसकी वजह से उनकी एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गई, और उनके दिल में ब्लड का फ्लो रुक गया। इसी वजह से उन्हें दिल का दोहरा पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।