सब्सक्राइब करें

Weird Insurance Policies: इन सितारों ने कराया स्माइल से लेकर आवाज तक का बीमा, इनके नाम आपको कर देंगे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कुमार संभव Updated Fri, 03 Jun 2022 03:08 PM IST
विज्ञापन
Weird Insurance Policies For Celebrities Priyanka Chopra To John Abraham Bollywood Celebs Who Insured Their Body Parts
इन सितारों ने कराया अपने अंगों का बीमा - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लैमर जगत की बात करें तो यहां सब कुछ लुक्स और अपियरेंस पर निर्भर करता है। यही वजह है कि बॉलीवुड और हॉलीवुड के सितारे अपने शरीर और चेहरे को लेकर काफी पजेसिव रहते हैं। साथ ही, इन पर काफी पैसा भी खर्च करते हैं। हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज से लेकर इंटरनेशनल सिंगर रिहाना और देसी दिवा प्रियंका चोपड़ा तक तमाम ऐसे सेलेब्रिटीज हैं, जिन्होंने अपने शरीर के तमाम अंगों का बीमा करा रखा है या कॉपीराइट कराया है। इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही देसी-विदेशी सितारों से रूबरू करा रहे हैं। 

Weird Insurance Policies For Celebrities Priyanka Chopra To John Abraham Bollywood Celebs Who Insured Their Body Parts
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा अदाकारी के अलावा अपने गॉर्जियस लुक और दिलकश स्माइल के लिए जानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका ने अपनी नेचुरल पाउटी स्माइल का कॉपीराइट ले रखा है। अगर कोई सर्जरी के माध्यम से उनकी जैसी स्माइल हासिल करने की कोशिश करता है तो उसे अभिनेत्री को भारी-भरकम रकम देनी पड़ होगी। इसे कहते हैं मिलियन डॉलर स्माइल... सही है न?

Weird Insurance Policies For Celebrities Priyanka Chopra To John Abraham Bollywood Celebs Who Insured Their Body Parts
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter/@SrBachchan

अमिताभ बच्चन
बात देश की हो या विदेशों की... शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा, जो अमिताभ बच्चन को जानता है और उनकी आवाज का दीवाना नहीं है। दरअसल, हर कोई उनकी दमदार आवाज का मुरीद है। इसी आवाज की वजह से अमिताभ बच्चन दूसरे तमाम अभिनेताओं से एकदम अलग नजर आते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि बॉलीवुड में उनकी आवाज सबसे ज्यादा पहचानी जाती है। बॉलीवुड के शहंशाह को अपनी आवाज की कीमत उस वक्त पता चली, जब उससे गुटखा का प्रचार किया गया। इस बारे में उन्होंने ट्विटर पर भी लिखा था। इसके बाद बिग बी ने अपनी आवाज का कॉपीराइट करा लिया, जिससे कोई भी उनकी आवाज को कॉपी न कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weird Insurance Policies For Celebrities Priyanka Chopra To John Abraham Bollywood Celebs Who Insured Their Body Parts
जेनिफर लोपेज - फोटो : social media

जेनिफर लोपेज
जेनिफर लोपेज हॉलीवुड की सबसे मशहूर सितारों में से एक हैं। अपनी अदाकारी से हर किसी को लुभाने वाली जेनिफर का शरीर भी काफी खूबसूरत है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री ने भी अपने अंगों का बीमा करा रखा है, जिस पर उन्होंने काफी पैसा खर्च किया है। हालांकि, जेनिफर ने इन रिपोर्ट्स की पुष्टि कभी नहीं की। 

विज्ञापन
Weird Insurance Policies For Celebrities Priyanka Chopra To John Abraham Bollywood Celebs Who Insured Their Body Parts
जॉन अब्राहम - फोटो : social media

जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले जॉन अब्राहम फिटनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं। फिल्म दोस्ताना के एक सीन में जब उन्होंने अपनी बॉडी दिखाई तो हर किसी ने उनकी तारीफ की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके बाद देश की कई बीमा कंपनियों ने अभिनेता से संपर्क किया और 10 करोड़ रुपये में उनके शरीर के अंगों का बीमा करने का प्रस्ताव रखा। एक इंटरव्यू के दौरान जॉन अब्राहम ने बताया था कि इस मामले में चर्चा जारी है। साथ ही, काफी लोगों से मुलाकात भी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed