सब्सक्राइब करें

Jawan: पठान और डंकी के बाद ‘जवान’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे शाहरुख, पहली झलक देख हो जाएंगे सुपर एक्साइटेड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 03 Jun 2022 02:42 PM IST
विज्ञापन
Pathan actor shahrukh khan and nayanthara upcoming film jawan directed by Atlee Kumar will release on 2 june 2023
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं। अभिनेता की आने वाली फिल्में 'पठान' और 'डंकी' से जुड़ी जानकारी फैंस को पहले ही मिल चुकी है लेकिन अब शाहरुख खान ने अपनी नई फिल्म के नाम का एलान कर दिया है, जिसके निर्देशक एटली कुमार हैं। इस फिल्म का नाम 'जवान' है, जो 2 जून 2023 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। यह एक एक्शन फिल्म होगी, जिसका टीजर सामने आ गया है। इस टीजर में शाहरुख खान का लुक दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है। 

Pathan actor shahrukh khan and nayanthara upcoming film jawan directed by Atlee Kumar will release on 2 june 2023
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउश रेड चिलीज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'जवान' का टीजर रिलीज किया गया है। 1 मिनट 30 सेकंड का टीजर काफी धांसू है, जिसमें शाहरुख खान पर हर किसी की नजरें अटक रही हैं। टीजर की शुरुआत शाहरुख खान से होती है, जिसमें वह अपने चेहरे पर पट्टी बांधते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस वजह से उनकी सिर्फ एक आंख ही दिखाई दे रही है। अभिनेता का ये लुक काफी खतरनाक है क्योंकि शाहरुख खान की आंख के पास चोट के निशान भी हैं, जो लोगों को डराने के लिए काफी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Red Chillies Entertainment (@redchilliesent)

Pathan actor shahrukh khan and nayanthara upcoming film jawan directed by Atlee Kumar will release on 2 june 2023
shahrukh khan - फोटो : सोशल मीडिया

रेड चिलीज ने इस टीजर के साथ कैप्शन में लिखा, 'जब शाहरुख खान और एटली कुमार साथ आएंगे, तब कुछ कमाल होगा। एक्शन और मनोरंजक 'जवान' के लिए तैयार हो जाए, जो 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।' शाहरुख खान की यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होगी। शाहरुख खान ने भी इस फिल्म का टीजर शेयर किया है, जिस पर फैंस  लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में 'सुपर एक्साइटेड' लिखा है तो कुछ लोग फायर का इमोटिकॉन शेयर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathan actor shahrukh khan and nayanthara upcoming film jawan directed by Atlee Kumar will release on 2 june 2023
शाहरुन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की यह पहली ऐसी फिल्म है, जो पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है, जिसे अभिनेता की पत्नी गौरी खान प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म के बारे में शाहरुख खान ने कहा, 'जवान एक यूनिवर्सल स्टोरी है जो भाषाओं, भौगोलिक क्षेत्रों से परे है। यह फिल्म सभी के आनंद के लिए है। इस फिल्म को बनाने का श्रेय एटली को जाता है, जो मेरे लिए भी एक शानदार अनुभव रहा है क्योंकि मुझे एक्शन फिल्में पसंद हैं। टीजर आने वाले समय की झलक देता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed