सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: 'पठान' के बाद अब इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान, साउथ अभिनेत्री के साथ करेंगे रोमांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 03 Jun 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
Pathan actor shahrukh khan and nayanthara upcoming film directed by Atlee Kumar title revealed
shahrukh khan - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'किंग' यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता अपनी फिल्म 'पठान' और 'डंकी' का पहले ही एलान कर चुके हैं। इसके अलावा, शाहरुख खान साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एटली कुमार की एक फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका अब तक टाइटल सामने नहीं आया था। लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में शाहरुख की इस फिल्म के नाम का खुलासा किया गया है।  

Pathan actor shahrukh khan and nayanthara upcoming film directed by Atlee Kumar title revealed
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के मुताबिक, एटली कुमार और शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट का नाम 'जवान' है, जिसकी घोषणा मेकर्स भी जल्द कर सकते हैं। दावा किया गया है कि इस फिल्म के टाइटल का खुलासा मेकर्स एक शानदार टीजर के साथ करने वाले हैं। टीजर लगभग 1 मिनट के आसपास का होगा, जिसमें शाहरुख खान का धांसू लुक दिखाई देगा। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि एटली कुमार और शाहरुख खान की इस फिल्म का नाम 25 टाइटल पर विचार-विमर्श करने के बाद ही तय किया गया है।  

Pathan actor shahrukh khan and nayanthara upcoming film directed by Atlee Kumar title revealed
nayanthara shahrukh khan - फोटो : सोशल मीडिया

दावा किया गया है कि शाहरुख खान की इस फिल्म का नाम पहले 'LION' रखा गया था। लेकिन इसे अब बदलकर 'जवान' कर दिया गया है। फिल्म के टाइटल को लेकर साउथ के ट्रेड एनलिस्ट मानोबाला विजयबालन ने ट्विटर पर एक डॉक्यूमेंट शेयर किया था, जिसमें इस फिल्म का टाइटल ‘LION’ लिखा हुआ था। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ की सुपरस्टार नयनतारा दिखाई देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathan actor shahrukh khan and nayanthara upcoming film directed by Atlee Kumar title revealed
shahrukh khan nayanthara - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एटली कुमार की इस फिल्म में शाहरुख खान का डबल देखने को मिलेगा। वहीं, नयनतारा एक पुलिस अफसर के रूप में दिखाई देंगी। फिल्म में दोनों की शानदार केमिस्ट्री होगी। शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा, इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed