{"_id":"6299b4306a26ce7afd66167e","slug":"amitabh-bachchan-jaya-bhaduri-wedding-anniversary-know-about-their-love-story-and-rekha-angle-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amitabh-Jaya Love Story: स्ट्रगलर अमिताभ बच्चन के प्यार में दीवानी हो गई थीं सुपरस्टार जया, ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh-Jaya Love Story: स्ट्रगलर अमिताभ बच्चन के प्यार में दीवानी हो गई थीं सुपरस्टार जया, ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी
करीब पांच दशक पहले बॉलीवुड के एंग्री यंगमैन अमिताभ बच्चन ने अपनी हमसफर जया भादुड़ी से शादी कर लाखों युवाओं के दिल तोड़ दिए थे। शादी के बाद अमिताभ और जया समय की ऐसी कसौटी पर खरे उतरे हैं जो पति-पत्नी के रिश्ते में विश्वास, समझ, सम्मान और प्यार के नए मानदंड स्थापित करते हैं। अमिताभ और जया की प्रेम कहानी को उन सभी सामग्रियों से बुना गया है जो इसे उन रील कहानियों की तरह दिलचस्प बनाती है। अपनी सांसें थाम कर रखिए क्योंकि आज हम इस स्टोरी में कई ऐसे प्रसंगों का जिक्र करने जा रहे हैं जिनके बारे में बाहरी दुनिया को बहुत कम जानकारी है।
2 of 6
अमिताभ-जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली नजर में हो गया था प्यार
साल 1970 की शुरुआत थी। तब देश के इस सबसे चर्चित जोड़े की एक दूसरे पर नजर पड़ी। जया ने अमिताभ बच्चन को पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में तब पहली बार देखा जब वह मशहूर फिल्म निर्माता के. अब्बास और अन्य अभिनेताओं के एक समूह के साथ वहां पहुंचे थे। हालांकि, अमिताभ के व्यक्तित्व ने जया का ध्यान खींचा लेकिन हकीकत में कुछ हुआ नहीं। दरअसल तब अमिताभ बच्चन अभिनेता बनने के लिए संघर्ष कर ही रहे थे जबकि जया पहले से ही एक सुपरस्टार थीं। जया को पहली नजर में ही अमिताभ से प्यार हो गया था।
3 of 6
अमिताभ-जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ के लिए सहेलियों से लड़ जाती थीं जया
जया के मुताबिक अमिताभ बच्चन को उनके पतने होने की वजह से कई तरह के ताने सुनने पड़ते थे। पुणे के फिल्म इंस्टीट्यूट में तो उन्होंने छड़ी कहकर चिढ़ाते थे। तब जया काफी नाराज हो जाया करती थीं। इसके चलते जया अपनी सहेलियों से भी लड़ जाती थीं। वहीं बॉलीवुड के एंग्री यंगमैन की मानें तो उन्होंने जया बच्चन को पहली बार एक मैगजीन की कवर पर देखा था। उन्हें भी पहली नजर में अपनी ड्रीम गर्ल मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अमिताभ-जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
'पहले शादी करो फिर जाना विदेश..'
अमिताभ और जया के मन में एक-दूसरे के लिए प्यार था तो करीबियां भी बढ़ने लगीं। इसके बाद मुलाकातों को सिलसिला शुरू हो गया। इसी दौरान फिल्म 'जंजीर' को जबरदस्त सफलता मिली। अमिताभ और जया इसका जश्न देश से बाहर लंदन में मनाना चाहते थे। इसके लिए खूब तैयारियां भी की जा रही थीं लेकिन अमिताभ के पिता ने तब साफ कर दिया कि अगर विदेश जाना है तो पहले शादी करो, फिर चले जाना। अमिताभ ने भी पिता के आज्ञा का पालन किया और 1973 में जया के साथ शादी रचाई। फिर दोनों के बीच रिश्ता मजबूत होता चला गया।
विज्ञापन
5 of 6
अमिताभ-जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
'मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी...'
शादी के बाद अमिताभ और रेखा की लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों के बीच लव अफेयर की खबरें रोजाना अखबार और मैगजीन में पढ़ने को मिलने लगी थीं। अमिताभ रेखा को खूब डेट कर रहे थे। दोनों की जोड़ी पर्दे के साथ-साथ असल जिंदगी में हिट हो गई थी लेकिन जैसे ही दोनों की बीच अफेयर की खबर जया बच्चन के कान तक पहुंची तो मानों जया के होश उड़ गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।