फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amaal Mallik: कंगना- विवेक के बाद प्रियंका के समर्थन में उतरें अमाल मलिक, कहा- इंडस्ट्री का सच जल्द बाहर आए

Wed, 29 Mar 2023 11:14 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 29 Mar 2023 11:14 AM IST
विज्ञापन
Singer Music Composer Amaal Mallik reveals Bollywood ugly secret and Support Priyanka Chopra
प्रियंका और अमाल - फोटो : social media

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा ही सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इन दिनों वह अपने बॉलीवुड के बयान को लेकर लगातार चर्चा में चल रही हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड में अपने साथ हुई राजनीति का खुलासा किया तो इससे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक को भी हिम्मत मिल गई। प्रियंका के इस बयान पर उन्हें कई बॉलीवुड हस्तियों का सपोर्ट मिल रहा है।

Singer Music Composer Amaal Mallik reveals Bollywood ugly secret and Support Priyanka Chopra
अमाल मलिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते दिनों प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड जाने की वजह का खुलासा किया था। साथ ही प्रियंका ने कहा था कि बॉलीवुड में उनके खिलाफ गंदी पॉलिटिक्स हुई और उन्हें कॉर्नर कर दिया गया। इसलिए वह बॉलीवुड से निकल गईं। इसके बाद जहां कई सेलेब्स ने प्रियंका का सपोर्ट किया, वहीं अमाल मलिक ने अपनी आपबीती बताई है और इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Priyanka Chopra: फेयरनेस विज्ञापन पर प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, बोलीं-यह बहुत हानिकारक है

Singer Music Composer Amaal Mallik reveals Bollywood ugly secret and Support Priyanka Chopra
amaal mallik randeep hooda aishwarya rai filmfare awards

हाल ही में, अमाल मलिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रियंका का आर्टिकल शेयर किया और इस बात का भी खुलासा किया की वह क्यों इस इंडस्ट्री में ज्यादा फिल्में नहीं करते हैं और दूरी बनाकर चलते हैं। साथ ही उन्होंने अपने इस ट्वीट से बॉलीवुड के कई शक्तिशाली लोगों पर भी निशाना साधा है और उनकी पोल खोली है। जाहिर है कि अमाल मलिक ने यह हिम्मत प्रियंका के ट्वीट के बाद ही की है।
 

 

— Amaal Mallik (@AmaalMallik) March 28, 2023

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Music Composer Amaal Mallik reveals Bollywood ugly secret and Support Priyanka Chopra
अमाल मलिक - फोटो : amar ujala, mumbai

अमाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह कुछ ऐसी चीज है, जिसे मैं रोजाना झेलता हूं। यह ट्वीट उन फैंस के लिए जवाब है कि जिनको शिकायत रहती हैं और पूछते हैं कि मैं ज्यादा बॉलीवुड फिल्में क्यों नहीं करता हूं। कैंप, तलवे चाटना और बॉलीवुड में जो पावरप्ले है, उसका सच जल्द ही बाहर आना चाहिए। आप लोग देखिए उन्होंने इस शानदार और कमाल की महिला के साथ क्या करने की कोशिश की।’

Priyanka Chopra: जल्द एक-दूजे के होंगे राघव चड्ढा-परिणीति? शादी के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

विज्ञापन
Singer Music Composer Amaal Mallik reveals Bollywood ugly secret and Support Priyanka Chopra
अमाल मलिक - फोटो : Social Media

आपको बता दें कि अमाल मलिक म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक के बड़े भाई डब्बू मलिक के बेटे हैं। डब्बू मलिक बॉलीवुड के जाने माने सिंगर है, डायरेक्टर और म्यूजिक कंपोजर हैं। अमाल ने हमेशा फैंस के साथ यह साझा किया है कि फिल्मी बैकग्राउंड होने के बाद भी उन्हें बॉलीवुड में काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed