कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से लॉकडाउन का एलान किया गया है। इस लॉकडाउन की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और रोज मर्रा कमाकर अपना घर चलाने वाले लोग मुश्किल परिस्थिति में हैं। इन लोगों की सहायता के लिए भारत सरकार के अलावा कई सितारे खुद भी सामने आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। इस कड़ी में मशहूर गायक शान (Shaan) का नाम भी जुड़ गया है।
रोजाना कमाने वाले लोगों की आर्थिक सहायता के लिए आगे आए शान, दिए 25 लाख रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शान ने रोज मर्रा कमाकर अपना घर चलाने वालों के लिए बड़ा कदम उठाया है। शान ने इन लोगों के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की। इस बात की जानकारी खुद गायक ने एक पोस्ट करके दी। शान ने ट्वीट किया- 'मैंने 25 लाख रुपये एनजीओ आकांक्षा विजन को दिए हैं। ये लोग रोज मर्रा कमाने वाले लोगों और उनके परिवार की मदद करते हैं। आप लोग भी आगे आएं और सहायता करें।'
I have initiated a fundraiser with @ImpactGuru to raise 25lacs towards supporting ‘out of work DailyWageEarners’ and their families ... powered by NGOs #Aakanksha vfabs and @HelpAgeIndia_ !! Be generous and help!! Will keep you constantly updated !!! https://t.co/1QwhtLr2dg
शान ने अपने अगले ट्वीट में खाने के पैकेट की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए शान ने लिखा- 'जरूरी नहीं कि जो आर्थिक सहायता आप करें वो मोटी रकम ही हो। मैं आपको इस बात का भरोसा दिलाता हूं कि आपकी की गई सहायता सही जगह इस्तेमाल होगी। इस लिंक पर आप क्लिक करके बाकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।'
It does not have to be a big amount ... but be rest assured that I will personally make sure your charity will be utilised well and appreciated !! Just click on this link 👇https://t.co/1QwhtLr2dg https://t.co/UpDD2BElmN
शान के अलावा कई और सितारे हैं जो इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग पीएम मोदी रिलीफ फंड में भी आर्थिक सहायता कर रहे हैं। आपको बता दें, देश में संपूर्ण लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज पुणे में दो लोगों की मौत हुई है और राजस्थान में पांच नए मामले सामने आए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 773 नए मामले सामने आए हैं और 35 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 5194 हो गई। जिसमें से 4643 सक्रिय हैं, 401 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 149 लोगों की मौत हो चुकी है।
टीवी के 'राम' के बाद 'लक्ष्मण' भी मुसीबत में फंसे, सोशल मीडिया पर लोगों से कही ये बात