फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham 3: खतरों के खिलाड़ी की टीआरपी बढ़ाने को सिंघम 3 का इक्का, रोहित शेट्टी के शो पर टॉप 5 में आने का दबाव

Fri, 17 Jun 2022 03:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 17 Jun 2022 03:26 PM IST
विज्ञापन
singham 3 announcement rohit shetty announced movie with ajay devgn news in hindi
अजय देवगन-रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी पर इन दिनों अपने स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' को टॉप 5 में लाने का काफी दबाव है। इसके लिए उन्होंने एक नया पैंतरा अपनाया है। शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए रोहित शेट्टी ने 'सिंघम' का सहारा लिया है। हाल ही में उन्होंने 'सिंघम 3' का ऐलान कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी ने 'सिंघम 3' की कहानी पर काम शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है। 

singham 3 announcement rohit shetty announced movie with ajay devgn news in hindi
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

पूरा होगा फैंस का इंतजार
रोहित शेट्टी एक बार फिर अभिनेता अजय देवगन के साथ धमाकेदार अंदाज में दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में हैं। बता दें कि रोहित शेट्टी की सिंघम सीरीज बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी बन गई है। 2011 में पहले पार्ट के रूप में फिल्म 'सिंघम' आई थी। इसके बाद 2014 में इस फिल्म की दूसरी किस्त के रूप में 'सिंघम रिटर्न्स' आई। तब से फैंस दिल थामकर इस फिल्म के तीसरी इंस्टॉलमेंट का इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसा लग रहा है कि आखिर फैंस का इंतजार पूरा होने जा रहा है।

singham 3 announcement rohit shetty announced movie with ajay devgn news in hindi
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

कब से शुरू होगा काम?
बता दें कि रोहित शेट्टी इन दिनों अपने चर्चित रियलिटी शो 'खतरों के खिलीड़ी 12' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'मैं सिंघम के अगले पार्ट पर फोकस कर रहा हूं। हम अगले साल अप्रैल में इसे शुरू करेंगे। 'सर्कस' की रिलीज के बाद इस पर काम शुरू होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
singham 3 announcement rohit shetty announced movie with ajay devgn news in hindi
रोहित शेट्टी-अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन के साथ काम करने को उत्सुक
बातचीत के दौरान रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ एक बार फिर काम करने को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'अजय देवगन के साथ काम किए लंबा वक्त हो गया है। सिंघम रिटर्न्स 2014 में आई थी और यह फेवरेट फिल्म बन गई। हालांकि तब से अब तक काफी कुछ बदल गया है। मैं अब अजय के साथ कुछ दमदार प्रोजेक्ट बनाना चाहता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed