{"_id":"6748c185dfa39aac950b7428","slug":"singham-again-day-28-collection-singham-again-flops-at-the-box-office-will-the-film-flop-2024-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singham Again Day 28 Collection: सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर हुई पस्त, तो क्या फ्लॉप साबित हो जाएगी फिल्म?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singham Again Day 28 Collection: सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर हुई पस्त, तो क्या फ्लॉप साबित हो जाएगी फिल्म?
निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस पर अब डगमगाती नजर आ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही है। फिल्म की रिलीज को 28 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए लेकिन ये सितारे फिल्म में अपना कोई जादू नहीं चला पाए।
2 of 4
सिंघम अगेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिलीज को होने वाले हैं 4 हफ्ते
सिंघम अगेन की रिलीज को अब 4 हफ्ते होने वाले हैं। फिल्म पहले हफ्ते में फिल्म ने 173 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 47.5 करोड़ का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया। बात करें तीसरे हफ्ते की तो 15.65 करोड़ का कलेक्शन सिंघम अगेन ने किया। कुल मिलाकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 242.60 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
3 of 4
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
28वें दिन की इतनी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 55 लाख की कमाई 28वें दिन की है। फिल्म इससे पहले बुधवार को ही 55 लाख की कमाई कर चुके हैं। फिल्म फ्लॉप होने के कगार पर खड़ी है। इससे पहले इस साल अजय देवगन की 'औरों में कहां दम था' और 'मैदान' जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थीं। ऐसे में अजय देवगन को एक बड़ी हिट की बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सिंघम अगेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
350 करोड़ में बनी है फिल्म
फिल्म 350 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म की कमाई को देखते हुए अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होगी? फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट और इसके धीमे प्रदर्शन से इस बात की आशंका काफी ज्यादा बढ़ती नजर आ रही है। उनकी इस साल रिलीज हुई पहली दो फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया था। ऐसे में अभिनेता को एक बड़े हिट की बेहद जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।