फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham Again Collection Day 22: सिंघम अगेन की डूबी नैया, तीसरे शुक्रवार के आंकड़े कर देंगे हैरान

Fri, 22 Nov 2024 10:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 22 Nov 2024 10:55 PM IST
सार

Singham Again Movie Box Office Collection Day 22: सिंघम अगेन बड़े स्टार कास्ट और उच्च बजट के बावजूद दर्शकों को लुभाने में सफल नहीं हो पाई। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है और फिल्म के न चलने के क्या कारण हैं।

विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 22 Ajay Devgn Rohit Shetty Film Total Earnings
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम अगेन में अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे नजर आए। फिर भी यह फिल्म  बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। दिवाली के एक दिन बाद रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले हफ्ते से ही अच्छा कलेक्शन नहीं किया। इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट जारी रही। आइए, इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया का विश्लेषण करें कि क्यों यह फिल्म अपेक्षाओं के मुताबिक नहीं चल पाई।

Singham Again Movie Box Office Collection Day 22 Ajay Devgn Rohit Shetty Film Total Earnings
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का विश्लेषण

फिल्म ने पहले हफ्ते में 173 करोड़ रुपये की कमाई की, जो 350 करोड़ रुपये जैसे बड़े बजट के हिसाब से अच्छी नहीं कही जा सकती। यह फिल्म दिवाली की छुट्टियों का फायदा उठाने में भी नाकाम साबित हुई। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 47.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह गिरावट स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। तीसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 15.57 करोड़ रुपये था, जो दर्शकों की नकारात्मक प्रतिक्रिया और फिल्म के कमजोर प्रदर्शन की ओर इशारा करता है। 

Singham Again Movie Box Office Collection Day 22 Ajay Devgn Rohit Shetty Film Total Earnings
सिंघम अगेन - फोटो : यूट्यूब
22वें दिन की महज इतनी कमाई

सिंघम अगेन की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। फिल्म का कलेक्शन अब लाखों में पहुंच गया है, यह इस बात के संकेत हैं कि फिल्म को देखने वाले दर्शकों की भीड़ लगातार कम हो रही है। 22वें दिन इस फिल्म ने 74 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 236.89 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 22 Ajay Devgn Rohit Shetty Film Total Earnings
सिंघम अगेन - फोटो : साभार-@sacnilk
क्यों नहीं आ रही लोगों को पसंद?

फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसकी कहानी रही। जबकि सिंघम अगेन में एक्शन और स्टारकास्ट का काफी ध्यान रखा गया था, लेकिन फिल्म की कहानी और पटकथा उतनी मजबूत नहीं थी। कहानी में नयापन की कमी थी, और यही कारण था कि फिल्म ने दर्शकों को आकर्षित करने में असफल रही। रोहित शेट्टी की फिल्मों में आमतौर पर एक्शन और मनोरंजन का अच्छा संतुलन होता है, लेकिन इस बार कहानी में वह आकर्षण और थ्रिल नहीं था, जिसकी उम्मीद दर्शकों को थी। इसके अलावा फिल्म में कई बड़े सितारे थे, लेकिन इन सितारों का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया गया। दीपिका पादुकोण के किरदार को उतना महत्व नहीं मिला। स्टारकास्ट का सही इस्तेमाल ना होने की वजह से दर्शकों को इन किरदारों से जुड़ाव महसूस नहीं हुआ।

विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 22 Ajay Devgn Rohit Shetty Film Total Earnings
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
ये भी हैं कारण

रोहित शेट्टी की फिल्मों में एक्शन और स्टंट्स को एक मुख्य आकर्षण के रूप में देखा जाता है। यह सिंघम अगेन में यह जरूरत से ज्यादा था। फिल्म में कुछ बेहद बड़े एक्शन सीन थे, लेकिन यह दृश्य दर्शकों के लिए ओवरडोज साबित हुए। सोशल मीडिया पर मिली आलोचना ने फिल्म के प्रदर्शन को और अधिक प्रभावित किया, इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर काफी ज्यादा देखने को मिला। इसके अलावा भूल भुलैया 3 से टक्कर भी सिंघम अगेन को भारी पड़ गई। फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये था। बड़ी लागत भी फिल्म के लिए विलेन साबित हुई।
सिंघम अगेन की अब तक की कमाई

फिल्म       सिंघम अगेन
पहले हफ्ते में कलेक्शन     173 करोड़ रुपये
दूसरे हफ्ते में कलेक्शन 47.5 करोड़ रुपये
तीसरे हफ्ते में कलेक्शन 15.65 करोड़ रुपये
22वें दिन का कलेक्शन 74 लाख रुपये
कुल                      236.89  करोड़ रुपये 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed