फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham Again: रोहित शेट्टी ने छोड़ा फरहाद सामजी का साथ, 'सिंघम अगेन' का डायलॉग लिखेगा यह लेखक

Mon, 18 Sep 2023 12:45 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 18 Sep 2023 12:45 AM IST
सार

रोहित शेट्टी ने फरहाद सामजी का साथ छोड़ दिया है। फिल्म निर्माता ने 'सिंघम अगेन' का डायलॉग लिखने के लिए इस लेखक को चुना है।

विज्ञापन
Singham Again Rohit Shetty has ditched Farhad Samji and finalised Milap Zaveri for dialogues Ajay Devgn
रोहित शेट्टी-मिलाप जावेरी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी, अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह ने बीते दिन फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग की घोषणा की। 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त वर्ष 2024 में रिलीज होगी। फिल्म से जुड़ने वाले स्टारकास्ट को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी इस कॉप यूनिवर्स फिल्म का हिस्सा बन गए हैं। हालांकि, अभी भी इन खबरों पर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। इसी कड़ी में एक और शख्स 'सिंघम अगेन' से जुड़ गया है। साथ ही फिल्म का हिस्सा बन काफी ज्यादा खुश है।

Singham Again Rohit Shetty has ditched Farhad Samji and finalised Milap Zaveri for dialogues Ajay Devgn
मिलाप जावेरी - फोटो : सोशल मीडिया

लेखक-निर्देशक मिलाप जावेरी को फिल्म का डायलॉग लिखने के लिए चुना गया है। यह 'सिंघम' सीरीज में पहली बार होगा, जब रोहित अपने लंबे समय के सहयोगी फरहाद सामजी के साथ काम नहीं करेंगे। बता दें, फरहाद और उनके भाई साजिद सामजी ने 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' का स्क्रीनप्ले और डायलॉग लिखा था। भाई-जोड़ी के अलग होने के बाद भी, फरहाद ने रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' और 'सर्कस' के डायलॉग लिखे थे। 

Singham Again Rohit Shetty has ditched Farhad Samji and finalised Milap Zaveri for dialogues Ajay Devgn
मिलाप जावेरी - फोटो : सोशल मीडिया

मिलाप जावेरी ने 'सिंघम अगेन' के लिए डायलॉग राइटर के तौर पर काम करने पर खुशी जाहिर की। एक्स पर, मिलाप ने रोहित के साथ एक तस्वीर साझा की, और लिखा, 'आली रे आली आता माजी बारी आली, शेरदिल रोहित शेट्टी के लिए डायलॉग लिखूंगा! उनके जैसे बड़े पैमाने के उस्ताद के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है! आपसे प्यार करता हूं, और सिंघम अगेन के लिए धन्यवाद।'

Akshay Kumar: वेलकम 3, हेरा फेरी 3, हाउसफुल 5 के बाद अक्षय की इस फिल्म का बनेगा सीक्वल! रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
Singham Again Rohit Shetty has ditched Farhad Samji and finalised Milap Zaveri for dialogues Ajay Devgn
मिलाप जावेरी - फोटो : सोशल मीडिया

मिलाप जावेरी को 'कांटे', 'हाउसफुल', 'शूटआउट एट वडाला', 'ग्रैंड मस्ती' और 'एक विलेन' जैसी फिल्मों के डायलॉग लिखने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'मस्तीजादे', 'सत्यमेव जयते', 'मरजावां' और 'सत्यमेव जयते 2' का निर्देशन भी किया है। मिलाप द्वारा रोहित शेट्टी संग सहयोग की घोषणा करने के तुरंत बाद, कई नेटिजन्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। जबकि कई लोगों ने मिलाप को इसके साथ पूर्ण न्याय करने को कहा। 

Singham Again: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स से जुड़ा यह एक्शन स्टार, सिंघम अगेन में दिखाएगा कमाल!

विज्ञापन
Singham Again Rohit Shetty has ditched Farhad Samji and finalised Milap Zaveri for dialogues Ajay Devgn
मिलाप जावेरी - फोटो : सोशल मीडिया

एक सोशल मीडिया यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'मिलाप भाई प्लीज सत्यमेव जयते 2 जैसा कुछ मत कर देना।' एक अन्य नेटिजन ने लिखा, 'भाई बढ़िया डायलॉग लिखना, निराश नहीं करना।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'यह कहने के लिए खेद है, लेकिन मुझे मिलाप जावेरी की लिखी कोई भी फिल्म और डायलॉग अच्छे नहीं लगे, अर्थहीन, घटिया क्वालिटी के डायलॉग होते हैं, जिसका कोई सार नहीं होता है।' इसके उलट एक शख्स ने मिलाप को बधाई देते हुए लिखा, 'हम सिंघम 3 में आपका स्वाद वापस चाहते हैं, जैसा आपने एक विलेन, शूटआउट एट वडाला में लिखा था। शुभकामनाएं मिलाप जावेरी।'

Lehar Khan: शाहरुख खान के साथ शूटिंग के दौरान लहर खान ने सीखे महत्वपूर्ण गुण, बताईं किंग खान की अच्छी आदतें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed