फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: आदिपुरुष के टीजर पर रामायण की ‘सीता’ ने दी प्रतिक्रिया, कहा- चीजों के साथ छेड़छाड़ सही नहीं

Wed, 05 Oct 2022 03:18 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 05 Oct 2022 03:18 PM IST
सार

साउथ सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसे देखने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
Sita aka deepika chikhlia reacted to Adipurush teaser says tampering things related to ramayan is not right
आदिपुरुष के टीजर पर रामायण की ‘सीता’ की प्रतिक्रिया - फोटो : Social media

साउथ सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसे देखने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है। दरअसल, फिल्म के टीचर में दिखाए गए किरदारों और तथ्यों में हुए बदलाव से लोग काफी नाराज हैं। ऐसे में फिल्म का टीजर आने के बाद से ही इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। आम लोगों के साथ ही अब इस पर कई कलाकारों की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। मशहूर पौराणिक धारावाहिक महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने जहां इस पर जमकर भड़ास निकाली तो वहीं अब रामानंद सागर की रामायण में सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Sita aka deepika chikhlia reacted to Adipurush teaser says tampering things related to ramayan is not right
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social media

दीपिका चिखलिया ने कहा, "मैंने आदिपुरुष का बिल्कुल टीजर देखा है। मुझे लगता है कि रामायण की कहानी एक सच्चाई की कहानी है और इसे VFX से जोड़ना सही नहीं लगा। यह मेरे निजी विचार है। लोग कह रहे हैं कि फिल्म में हनुमान जी ने लेदर पहना है, लेकिन टीजर में मुझे कुछ साफ नजर नहीं आया। लेकिन अगर ऐसा है तो मुझे लगता है कि वाल्मिकी जी और तुलसी जी ने जिस सच्चाई के साथ रामायण को लिखा है, उससे छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। मुझे लगता है हमे इसे संभाल कर रखना चाहिए, क्योंकि यह देश की धरोहर है।"

Amitabh Bachchan: 22 फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने निभाया ‘विजय’ का किरदार, जानें इस नाम के पीछे की मजेदार कहानी

Sita aka deepika chikhlia reacted to Adipurush teaser says tampering things related to ramayan is not right
नीतीश भारद्वाज - फोटो : Social media

वहीं, 'महाभारत' फेम नीतीश भारद्वाज ने भी 'आदिपुरुष' के टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि- "मैंने आदिपुरुष फिल्म का टीजर देखा। मुझे यह देखकर अच्छा लगा कि किस तरह फिल्ममेकर्स मॉडर्न तकनीक की मदद से फिल्म को एक अलग और अच्छा विजन दे रहे हैं। हमारे साधूओं ने 'रामायण' और 'महाभारत' को लिखा है, यह देखकर मुझे बहुत अच्छा महसूस होता है। मुझे टीजर पसंद आया है। उम्मीद है कि हमारी जनता को भी यह फिल्म अच्छी लगेगी। मैं ओम राउत को बधाई देता हूं। इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हूं।"

Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई विक्रम वेधा, पांच दिनों में महज इतना रहा कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Sita aka deepika chikhlia reacted to Adipurush teaser says tampering things related to ramayan is not right
आदिपुरुष पर मुकेश खन्ना की प्रतिक्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले मुकेश खन्ना ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए काफी नाराजगी जाहिर की थी। मुकेश खन्ना ने कहा कि मैं उनमें से नहीं हूं जो विवाद खड़ा करना चाहते हैं। आज के समय में जब फिल्मों का बायकॉट हो रहा है। आप फिर से लोगों से पंगे ले रहे हैं। आपने समझदारी क्या जेब में रख दी है। राम जी ना राम दिख रहे हैं और न रावण 'रावण' दिख रहे हैं। अगर आप कहते हैं कि अभिव्यक्ति की आजादी है तो अपने धर्म के लिए भी ऐसा काम करिए। 

Amitabh Bachchan: अपनी बेहतरीन अदाकारी के बल पर बॉलीवुड के महानायक बने शहंशाह, इन 10 फिल्मों को देख होगा यकीन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed