{"_id":"6310721e4240e326f709427c","slug":"sita-ramam-hindi-trailer-film-will-release-in-theaters-on-2-september","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sita Ramam Hindi Trailer: साउथ में धमाल मचाने के बाद अब हिंदी दर्शकों का दिल जीतेगी फिल्म, इस दिन होगी रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sita Ramam Hindi Trailer: साउथ में धमाल मचाने के बाद अब हिंदी दर्शकों का दिल जीतेगी फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सीता रामम
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमिल, तेलुगू, मलयालम में धमाल मचाने के बाद अब मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की फिल्म 'सीता रामम' हिंदी में भी धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'सीता रामम' का हिंदी ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। साउथ के बाद अब मेकर्स इस खूबसूरत प्रेम कहानी को अब हिंदी दर्शकों तक पहुंचाना चाह रहे हैं। इसका हिंदी ट्रेलर आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। इस फिल्म के जरिए मृणाल ठाकुर ने हिंदी में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ दुलकर सलमान के अलावा रश्मिका मंदाना भी नजर आई हैं।
5 अगस्त को तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज हुई इस फिल्म को साउथ में अच्छी सफलता मिली थी। साउथ की ऑडियंस ने फिल्म को खूब पसंद किया है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे हिंदी में भी लाने का फैसला किया है। अब ये फिल्म कल यानि 2 सितंबर को हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी 1964 में स्थापित सीता रामम यानी मृणाल और दुलकर की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है।
3 of 4
सीता रामम
- फोटो : insta
ये फिल्म 80 और 60 के दशक में की एक युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी है। इस फिल्म में सलमान एक सैनिक के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि मृणाल उनकी प्रेमिका के रोल में हैं। सीता रामम में रश्मिका मंदाना का किरदार बेहद खास है। वह आफरीन नाम की लड़की के किरदार में नजर आई हैं। ट्रेलर में इसकी झलक दिखाई गई थी, जो लोगों को बेहद पसंद आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पेन स्टूडियोज के डॉ. जयंतीलाल गड़ा और स्वप्ना (निर्माता) हिंदी रिलीज को सिनेमाघरों में ला रहे हैं। इससे पहले उन्होंने पहले आरआरआर (हिंदी), शाहिद की जर्सी जैसी फिल्मों का वितरण भी किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।