मशहूर टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने गुरुवार को आत्महत्या कर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। वह महज 16 साल की थीं। सिया कक्कड़ ने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच हम सिया कक्कड़ की आखिरी की पांच तस्वीरों से रूबरू करवाते हैं।
महज 113 पोस्ट में ही सिया कक्कड़ के थे करीब एक लाख फॉलोअर्स, देखिए TikToker की आखिरी पांच इंस्टाग्राम तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिया कक्कड़ वीडियोज तो खूब शेयर करती थीं लेकिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने आखिरी तस्वीर 15 मई को साझा की थी। इस तस्वीर में वह ऑरेंज और ब्लू ड्रेस में नजर आई थीं। इसके अलावा सिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी में अपना डांस वीडियो भी साझा था, जिसमें वह पंजाबी गाने पर डांस करती हुआ दिखाई दे रही थीं।
A post shared by Siya Kakkar (@siya_kakkar) on
15 मई से पहले सिया कक्कड़ ने 28 अप्रैल को एक दो तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में वह ऑरेंज ड्रेस पहने हुईं थीं। इससे पहले उन्होंने अप्रैल में अपनी एक और तस्वीर साझा की था। जिसमें वह ब्लैट कलर के सूट-सलवार में दिखाई दी थीं। गौरतलब है कि सिया कक्कड़ की आखिरी बार अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से बात हुई थी।
Tested positive for having a saaf dil 🧿♥️
A post shared by Siya Kakkar (@siya_kakkar) on
Time to explore old pictures? 🤷🏻♀️
A post shared by Siya Kakkar (@siya_kakkar) on
अर्जुन सरीन के अनुसार सिया कक्कड़ और उनकी गाने के सिलसिले में बात हुई थी। सिया कक्कड़ के इस कदम से उनके मैनेजर और फैंस सभी हैरान हैं। अर्जुन सरीन को यह विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है कि उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।
A post shared by Siya Kakkar (@siya_kakkar) on
आपको बता दें कि सिया कक्कड़ टिक टॉक के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी मशहूर थीं। उनके इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं टिकटॉक पर 10 लाख से फॉलोअर्स हैं। इतने फॉलोअर्स उन्होंने महज 16 साल उम्र में हासिल किए थे। फिलहाल पुलिस ने सिया कक्कड़ की आत्महत्या को लेकर जांच शुरू कर दी है।
A post shared by Siya Kakkar (@siya_kakkar) on
पढ़ें: पिता सलीम खान के साथ गाना गाते नजर आए सलमान, वायरल हुआ थ्रोबैक वीडियो