{"_id":"67924bee1d890027550b7557","slug":"sky-force-actor-akshay-kumar-questioned-why-history-books-focus-on-akbar-aurangzeb-but-not-on-our-soldiers-2025-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: 'हम अकबर-औरंगजेब के बारे में पढ़ते हैं लेकिन...', अक्षय कुमार ने उठाए इतिहास की किताबों पर सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akshay Kumar: 'हम अकबर-औरंगजेब के बारे में पढ़ते हैं लेकिन...', अक्षय कुमार ने उठाए इतिहास की किताबों पर सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 23 Jan 2025 09:14 PM IST
सार
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने इतिहास की किताबों पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम अकबर और औरंगजेब के बारे में तो पढ़ते हैं, लेकिन भारतीय सैनिकों की वीरता की कहानियां कहीं नजर नहीं आतीं।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इतिहास की किताबों में 'सुधार' की जरूरत पर जोर दिया। वह अपनी नई फिल्म स्काई फोर्स के प्रमोशन के दौरान इस मुद्दे पर बात कर रहे थे। अक्षय ने कहा कि इतिहास की किताबों में भारतीय सैनिकों की वीरता की कहानियों को भी शामिल किया जाना चाहिए, क्योंकि अक्सर हमें अकबर और औरंगजेब जैसी शख्सियतों के बारे में पढ़ने को मिलता है, लेकिन हमारे असली नायक, जिनकी बहादुरी ने देश को बचाया है, उनकी कहानियां नदारद रहती हैं।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
जानबूझकर चुनता हूं ऐसी कहानियां
न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने कहा, "हमारी किताबों में बहुत सारी चीजें नहीं हैं। मैं जानबूझकर उन किरदारों को चुनता हूं जो हमारी किताबों का हिस्सा नहीं हैं। मैं यही करना चाहता हूं। ये सभी अनजाने नायक हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि लोग इन नायकों के बारे में इसलिए नहीं जानते, क्योंकि कोई भी इनकी कहानी को गहराई से नहीं खोजता। अक्षय ने कहा, "मैं इस प्रकार के किरदारों को चुनता हूं, क्योंकि ये कहानियां बहुत महत्वपूर्ण हैं।"
3 of 5
महादेव के किरदार में नजर आएंगे अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
इतिहास की किताबों में सुधार की जरूरत
अक्षय ने आगे कहा, "इतिहास की किताबों में कई चीजें सुधारने की जरूरत है। हमें अकबर और औरंगजेब के बारे में तो पढ़ने को मिलता है, लेकिन हमारे खुद के नायकों के बारे में नहीं। इनका नाम भी किताबों में होना चाहिए।" अभिनेता ने उन बहादुर सैनिकों का भी उल्लेख किया, जिन्हें परम वीर चक्र जैसे सम्मान मिले हैं। उन्होंने कहा कि उनकी साहसिक कहानियों को भी महत्व देना चाहिए। अक्षय ने कहा "हमारे पास सेना से जुड़ी बहुत सारी कहानियां हैं, जिनमें से कई सैनिकों को परम वीर चक्र मिला है। मुझे लगता है कि इतिहास को ठीक करने की जरूरत है। साथ ही, ऐसे ही नायकों की कहानियां नई पीढ़ी को बताई जानी चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
केओ आहूजा के किरदार में दिखेंगे अक्षय
फिल्म स्काई फोर्स में अक्षय कुमार विंग कमांडर केओ आहूजा का किरदार निभा रहे हैं, जो भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर ओम प्रकाश तनेजा पर आधारित है। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ओम प्रकाश तनेजा ने दुश्मन के विमान और रनवे को नष्ट करके वीरता का परिचय दिया था, जिसके लिए उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
स्काई फोर्स रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये सितारे भी फिल्म में हैं मौजूद
फिल्म में अक्षय के साथ वीर पहाडिया, निम्रत कौर और सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।