फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टिंग और मॉडलिंग की दुनिया में नहीं आना चाहती थीं फ्रीडा पिंटो, पहली ही फिल्म ने जीते इतने 'ऑस्कर'

Wed, 14 Oct 2020 05:46 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 14 Oct 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
Slumdog Millionaire Fame Actress Freida Pinto Birthday Know About Her Life and Career
फ्रीडा पिंटो - फोटो : Instagram: @freidapinto

भारत के साथ ही विदेश में भी मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने वाली अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। फ्रीडा का जन्म 18 अक्तूबर 1984 को मुंबई में हुआ था। इस साल फ्रीडा अपना 36वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। फ्रीडा ने पहली ही फिल्म से इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमा लिया था। उनकी पहली फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' ने उन्हें पहचान दिला दी थी। फ्रीडा के जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें...

Slumdog Millionaire Fame Actress Freida Pinto Birthday Know About Her Life and Career
फ्रीडा पिंटो - फोटो : फाइल फोटो

फ्रीडा का जन्म मुंबई के कस्बे मैंग्लोर में हुआ था। उनका परिवार मेंग्लोरीयन कैथोलिक मूल का है। फ्रीडा फिल्मों और मॉडलिंग में कभी आना ही नहीं चाहती थीं। लेकिन अपनी मां के कहने पर उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू किया। फिल्मों में डेब्यू से पहले फ्रीडा पिंटो ने चार साल तक मॉडलिंग की। उन्होंने एक अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय ट्रेवल शो के लिए एंकरिंग भी की। फिल्मों में डेब्यू के साथ ही उनकी पहली ही फिल्म को आठ ऑस्कर पुरस्कार मिले हैं।

Slumdog Millionaire Fame Actress Freida Pinto Birthday Know About Her Life and Career
फ्रीडा पिंटो - फोटो : Instagram: @freidapinto

बहुत कम लोग जानते हैं कि फ्रीडा भारतीय शास्त्रीय नृत्य के विभिन्न रूपों के साथ साथ साल्सा में भी प्रशिक्षित हैं। पिंटो ने चुइंगगम, स्कोडा, वोडाफोन भारत, एयरटेल जैसे जानेमाने उत्पादनों के लिए टीवी और प्रिंट विज्ञापनों में भी काम किया। एक इंटरव्यू के दौरान फ्रीडा ने बताया था कि वह कभी भी मॉडलिंग या एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। फ्रीडा का सपना एक 'बकार्डी शॉट सर्वर' बनने का था। वह लोगों को ड्रिंक सर्व करना चाहती थीं लेकिन मां की सख्ती से मना करने पर फ्रीडा ने कुछ और करने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Slumdog Millionaire Fame Actress Freida Pinto Birthday Know About Her Life and Career
फ्रीडा पिंटो - फोटो : Instagram: @freidapinto

इसके बाद फ्रीडा को मां ने ही सलाह दी कि उन्हें लोगों का मनोरंजन करना अच्छा लगता है इसीलिए इस क्षेत्र में काम करना चाहिए। इसके बाद फ्रीडा ने मॉडलिंग शुरू की। मॉडलिंग से पहले फ्रीडा ने एक अमेरिकी कार्टून कैरेक्टर ला-ला का भी किरदार निभाया था। फ्रीडा ने साल 2008 में 'स्लमडॉग मिलेनियर' से डेब्यू किया। इस फिल्म ने साल 2009 में सर्वोत्तम फिल्म के लिए एकेडमी पुरस्कार जीता।

विज्ञापन
Slumdog Millionaire Fame Actress Freida Pinto Birthday Know About Her Life and Career
फ्रीडा पिंटो - फोटो : फाइल फोटो

फ्रीडा पिंटो के करियर की गाड़ी स्लमडॉग मिलेनियर के बाद चल पड़ी। उन्होंने इसके बाद लगातार कई फिल्मों में काम किया और इंटरनेशनल स्टार बन गईं। फ्रीडा की प्रमुख फिल्मों में 'राइज ऑफ दि प्लैनेट ऑफ एप्स', 'माइकल विंटरबॉटम', 'तृष्णा', 'डे ऑफ दि फाल्कन', 'इम्मोर्टल्स' आदि में नजर आ चुकी हैं।

पढ़ें: अब IAS करने वालों की मदद करेंगे सोनू सूद, मां के नाम से जारी की स्कॉलरशिप स्कीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed