फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदादिल थीं स्मिता पाटिल, इनकी बात को मान लेते अमिताभ तो न होते हादसे के शिकार

Thu, 13 Dec 2018 12:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 13 Dec 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
smita patil death anniversary : Smita Patil-who was alive
SMITA PATIL - फोटो : Self
स्मिता पाटिल ने हिंदी सिनेमा जगत में भले ही कम समय के लिए काम किया, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग छवि बनाई, जिसके बाद वो एक स्टार के रूप में उभरीं। स्मिता पाटिल ने करियर की शुरुआत फिल्म 'चरणदास चोर'  से 1975 में की थी। फिल्मों में बोल्ड सीन देने में संकोच ना करने वाली स्मिता पाटिल असल जिंदगी में बेहद ही शांत महिला थीं।

 
smita patil death anniversary : Smita Patil-who was alive
स्मिता पाटिल
स्मिता पाटिल का चेहरा सामने आते ही कई किस्से बयां हो जाते थे। कहा जाता है कि उनकी आंखे बोलती थी, उनकी आंखों में अलग तरह की कशिश थी। महज 16 साल की उम्र से ही वह न्यूज रीडर के तौर पर काम करती थीं। उनके इस दुनिया को अलविदा कह जाने के बाद भी उनकी 14 फिल्में रिलीज हुई थीं। स्मिता पाटिल एक बेहतरीन एंकर के साथ साथ एक बेहतरीन फोटोग्राफर भी थीं।
 
smita patil death anniversary : Smita Patil-who was alive
स्मिता पाटिल
अस्सी के दशक में स्मिता ने व्यावसायिक फिल्मों की ओर अपना रुख किया। उन्होंने सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म नमक हलाल और शक्ति में काम किया। फिल्मों में अमिताभ बच्चन के साथ काम करते करते दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। अमिताभ बच्चन ने उनके बारे में खुलासा किया था कि कुली फिल्म के एक्सिडेंट के बारे में स्मिता को पहले से ही अंदेश हो गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
smita patil death anniversary : Smita Patil-who was alive
स्मिता पाटिल
अमिताभ बच्चन का कहना है कि शूटिंग के दौरान स्मिता को यह सपना आया था कि वह घायल हो गए हैं, जिसे लेकर स्मिता पाटिल ने अमिताभ को आधी रात को फोन करके अपना सपना बताया था और अमिताभ ने हंसकर कहा था कि मैं ठीक हूं स्मिता जी ...आप परेशान न हों। अगले ही दिन अमिताभ बच्चन के साथ बड़ा हादसा हो गया था। 
 
विज्ञापन
smita patil death anniversary : Smita Patil-who was alive
स्मिता पाटिल
राज बब्बर से उनके संबंधों को लेकर दुनिया की निगाह में उनकी छवि घर तोड़ने वाली महिला जैसी बन गई थी। स्मिता पाटिल से शादी करने से पहले राज बब्बर विवाहित थे, स्मिता से शादी करने के लिए राज ने अपना घर और पहली पत्नी को छोड़ दिया था। बता दें जिस समय राज बब्बर फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed