{"_id":"5da793d88ebc3e013c6cc9f2","slug":"smita-patil-birthday-special-raj-babbar-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली पत्नी को छोड़ राज बब्बर ने स्मिता पाटिल से रचाई थी दूसरी शादी, मौत के बाद फिर जोड़ लिया रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली पत्नी को छोड़ राज बब्बर ने स्मिता पाटिल से रचाई थी दूसरी शादी, मौत के बाद फिर जोड़ लिया रिश्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 17 Oct 2019 07:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Smita Patil
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार स्मिता पाटिल का जन्मदिन 17 अक्तूबर को होता है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1952 में फिल्म 'घुंघरू' से की थी। स्मिता जितनी अपनी फिल्मों के लिए मशहूर थीं उतनी ही वह अभिनेता राज बब्बर के साथ अपनी प्रेम कहानी को लेकर भी चर्चा में रही थीं। 80 के दशक में राज बब्बर बॉलीवुड का वह चमकता सितारा थे जिसकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां दीवानी थीं। लेकिन राज बब्बर स्मिता पाटिल के प्यार में दीवाने थे।
2 of 5
स्मिता पाटिल
राज बब्बर इतने दीवाने हो गए थे कि उन्होंने स्मिता के लिए अपनी पहली पत्नी नादिरा को छोड़ने तक का फैसला कर लिया था। राज बब्बर फिल्मों के अलावा अपने निजी रिश्तों के लिए भी काफी चर्चा में रहे थे। जब राज बब्बर स्ट्रगल कर रहे थे तभी उन्हें नादिरा से प्यार हो गया जिसके बाद दोनों ने 1975 में शादी कर ली थी।
3 of 5
Raj Babbar and Smita Patil
- फोटो : file photo
नादिरा के बाद राज बब्बर को दूसरी बार प्यार हुआ। कहा जाता है कि फिल्म 'भीगी पलकें' के दौरान राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बीच प्यार पनप गया था। 80 के दशक में ही यह दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे थे। इसके साथ ही राज ने नादिरा को छोड़ स्मिता से शादी तक रचा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Raj Babbar and aarya babbar
- फोटो : file photo
राज बब्बर के तीन बच्चे हैं। जूही, आर्य और प्रतीक बब्बर। जूही और आर्य नादिरा से है तो वहीं प्रतीक स्मिता और राज के बेटे हैं। स्मिता के निधन के बाद राज बब्बर फिर से अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास वापस लौट गए थे। इस वजह से स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर से भी राज बब्बर के बीच काफी विवाद रहने लगे थे।
विज्ञापन
5 of 5
स्मिता पाटिल
- फोटो : File Pic
स्मिता पाटिल ने अपने फिल्म करियर में नमक हलाल, आखिर क्यों और नजराना जैसी कई शानदार फिल्में की। स्मिता पाटिल को बॉलीवुड फिल्मों में खास योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।