अभिनेत्री से राजनेता बनीं स्मृति ईरानी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में 'तुलसी विरानी' के रूप में मशहूर हुए थीं। स्मृति ने अपने करियर के शुरुआती दौर में काफी संघर्ष किया था। वह संघर्षरत मॉडल और कलाकार थीं, लेकिन इस भूमिका के बाद जल्द ही वह मशहूर हो गईं। अब हाल ही में एक साक्षात्कार में स्मृति ने अपने जीवन के उस दौर को याद किया, जा वे अपनी शादी के दिन काम कर रही थीं और उन्होंने अपने बच्चे को जन्म देने के तीन दिन बाद ही काम फिर से शुरू कर दिया था।
Smriti Irani: 'डिलीवरी के तीन दिन बाद ही शुरू की शूटिंग', संघर्ष के दिनों को याद कर छलका स्मृति ईरानी का दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मृति ईरानी ने बताया कि वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए क्यों राजी हुईं। हाल ही में दिए साक्षात्कार में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने गरीबी देखी है और वह एक दिन के लिए भी मजदूरी छोड़ने की कल्पना नहीं कर सकती थीं। उन्होंने कहा, "क्योंकि मैं गरीब रही हूं। यदि आप गरीब हैं तो आप काम करने के हर अवसर का लाभ उठाते हैं और एक गरीब व्यक्ति कभी भी ऐसा कोई अवसर नहीं जाने देगा, जो उन्हें पैसे कमाने में मदद कर सके।"
Tamannaah Vijay: जल्द शादी करेंगे तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा? परिवार के दबाव में आकर लिया यह फैसला
स्मृति ईरानी ने खुलासा किया कि वे अपनी शादी के दिन शो की शूटिंग कर रही थीं और यहां तक कि अपने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद उन्हें सेट पर वापस जाना पड़ा, क्योंकि उन्हें पैसे चाहिए थे। उन्होंने उस समय की अपनी स्थिति के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें किस तरह गरीबी का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि उनका जन्म एक गौशाला में किराए के कमरे में हुआ था और उन्होंने पांचवीं कक्षा तक एक अस्थायी स्कूल में पढ़ाई की। स्मृति ने कहा, "अगर आप मेरे जैसे किसी व्यक्ति को अपनी दैनिक मजदूरी छोड़ने के लिए कहेंगे तो उन्हें दिल का दौरा पड़ जाएगा। गरीबी दबाव पैदा करती है और मैं बहुत स्पष्ट थी कि मैं उस दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दूंगी।"
Subrata Roy Bollywood: 250 करोड़ की शादी, संतोषी वेडिंग फोटोग्राफर, अमिताभ ने की अगवानी और मेहमानों में...
इससे पहले एक साक्षात्कार में स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के पहले वर्ष के दिनों के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि गर्भपात के कुछ घंटों बाद उन्हें शो के सेट पर वापस लौटना पड़ा था। उन्होंने यह साबित करने के लिए निर्माता एकता कपूर को अपनी सभी मेडिकल रिपोर्ट्स भी दिखाई थीं कि वह वास्तव में सदमे से गुजरी थीं, क्योंकि अफवाहें फैल रही थीं कि स्मृति अपने गर्भपात के बारे में झूठ बोल रही थीं।
IND vs NZ: आज वानखेड़े में लगेगा सितारों का मेला, रणबीर कपूर से लेकर रजनीकांत तक आएंगे सेमिफाइनल मैच देखने
स्मृति ने अपने पहले वेतन का भी खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि शो में अपने पहले वर्ष के दौरान वे प्रति दिन केवल 1800 रुपये कमाती थीं और एक कार भी नहीं खरीद सकती थीं। उन्होंने कहा था कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के पहले साल में मुझे 1800 रुपये मिल रहे थे और मेरे पास कोई कार नहीं थी। जब मेरी शादी हुई, मेरे और जुबिन के पास 30,000 रुपये थे। मुझे याद है कि मेरा मेकअप मैन कहता था कि गाड़ी तो ले लीजिए, मुझे शर्म आती है कि मैं गाड़ी से आता हूं।
Arjun Firoz Khan: अजय देवगन के साथ काम करने के लिए तैयार 'महाभारत' के अर्जुन, 31 साल बाद फिर मिलाया हाथ