Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Social media: Anushka Sharma expressed her gratitude to the media for not sharing her vamika photo said this by sharing the post
{"_id":"61bf5bb4063bdf5da0548906","slug":"social-media-anushka-sharma-expressed-her-gratitude-to-the-media-for-not-sharing-her-vamika-photo-said-this-by-sharing-the-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: अनुष्का शर्मा ने बेटी की फोटो शेयर ना करने पर मीडिया का जताया आभार, पोस्ट शेयर कर कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: अनुष्का शर्मा ने बेटी की फोटो शेयर ना करने पर मीडिया का जताया आभार, पोस्ट शेयर कर कही यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली के साथ टेस्ट और वनडे मैच के सिलसिले में साउथ अफ्रीका में हैं। बीते दिनों अभिनेत्री साउथ अफ्रीका जाते समय एयरपोर्ट पर अपनी बेटी वामिका और पति क्रिकेटर विराट कोहली के साथ स्पॉट हुई थीं। इस दौरान अभिनेत्री अपनी बेटी वामिका का चेहरा छुपाने में नाकाम रही थीं। जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी और मीडिया ने वामिका की कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली थी। हालांकि, इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का दोनों ही मीडिया से वामिका की तस्वीर ना लेंगे का अनुरोध करते भी दिखाई दिए थे।
इसी क्रम में अब अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने सभी पैपराजी और मीडिया का आभार व्यक्त किया। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीडिया को धन्यवाद देते हुए यह संदेश साझा किया। अपने पोस्ट में अनुष्का ने लिखा, वामिका की तस्वीरें, वीडियो शेयर ना करने के लिए भारतीय पैपराजी और मीडिया के बहुत आभारी हैं। पेरेंट्स के रूप में माता- पिता के रूप में वामिका की फोटोस और वीडियोस कैप्चर करने वालों से हमारा अनुरोध है कि वह आगे बढ़ने में मदद समर्थन करें। अपने इस नोट में अभिनेत्री ने यह भी बताया कि यह उनके और उनके पति विराट कोहली की तरफ से लिखा गया नोट है।
2 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने आगे लिखा हम अपनी बेटी की गोपनीयता चाहते हैं और उसे मीडिया, सोशल मीडिया से दूर रख कर स्वतंत्र रूप से जीवन जीने का मौका देने की कोशिश कर रहे हैं। जब वह बड़ी होगी तब हम उसे प्रतिबंधित नहीं कर सकते हैं। ऐसे में हमें आप सब के समर्थन की जरूरत है।
3 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने आगे लिखा कि वामिका की फोटो पोस्ट ना करने के लिए सभी फैन क्लब और इंटरनेट के लोगों को विशेष आभार। दरअसल, शुक्रवार की सुबह विराट और भारतीय टीम के सदस्य अपने- अपने सहयोगियों के साथ दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए। जहां टीम में मेजबानों के खिलाफ एक टूर्नामेंट खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान जैसे ही विराट बस से उतरे उन्होंने पैपराजी से वामिका की तस्वीर ना लेने का अनुरोध किया। हालांकि, इस दौरान कुछ कैमरों में वामिका की एक झलक कैद हो गई। इस बीच सामने आए एक वीडियो में विराट साफ कहते नजर आए- बेबी की फोटो मत लेना।
विज्ञापन
5 of 5
अनुष्का शर्मा- विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि विराट और अनुष्का इसी साल 11 जनवरी को वामिका के माता-पिता बने हैं। हालांकि, अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही दोनों ने ही अभी तक वामिका का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है। वह अक्सर अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हालांकि हर तस्वीरों में वामिका का चेहरा छुपा लेते हैं। ऐसे में विराट और अनुष्का के फैंस बेसब्री से वामिका की एक झलक का इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।