फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: इस वजह से ट्रोल हो चुके हैं ये स्टारकिड्स, आरव से लेकर न्यासा का नाम लिस्ट में शामिल

Thu, 06 May 2021 09:53 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 06 May 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Social media: arav bhatia, nysa devgan suhana khan including this starkids got trolled
स्टारकिड्स - फोटो : स्टारकिड्स

इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में स्टारकिड्स के चर्चे हैं। आए दिन कोई ना कोई स्टारकिड मीडिया में कैप्चर हो ही जाता है। कई बार उन्हें अपने फैशन को लेकर सराहना मिलती है तो कभी वह सोशल मीडिया ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना को ट्रोल किया गया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी स्टार किड को इस तरह सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी कई स्टार किड्स ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुके हैं। 

Social media: arav bhatia, nysa devgan suhana khan including this starkids got trolled
आरव भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

आरव भाटिया
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव भाटिया कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। बीते दिनों आरव का एक वीडियो सामने आया था जिसके बाद लोगों ने उनके लुक्स, हेयरस्टाइल व वजन को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा था, 'ये पता नहीं किस पर गया है।' मालूम हो कि आरव अभी 18 साल के हैं। 

Social media: arav bhatia, nysa devgan suhana khan including this starkids got trolled
जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @janhvikapoor

जान्हवी कपूर
बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होती हैं। वो अपने जिम वियर को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। वहीं, उन्होंने हाल ही में मालदीव जाकर समंदर किनारे दिलकश फोटोशूट कराया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।  इस पर एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'आपने देश के लिए क्या किया है जब इस वक्त में उसे आपकी सबसे ज्यादा जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Social media: arav bhatia, nysa devgan suhana khan including this starkids got trolled
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

नव्या नवेली नंदा 
वहीं अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा भी अपने कपड़ों को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। दरअसल, नव्या नवेली नंदा ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक नया प्रयास शुरू किया है।  उन्होंने 'प्रोजेक्ट नवेली' लॉन्च किया है।  इसके लिए उनकी सराहना भी की गई है। हालांकि, उन्हें ट्रोल भी किया गया है। 

विज्ञापन
Social media: arav bhatia, nysa devgan suhana khan including this starkids got trolled
न्यासा देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
न्यासा देवगन
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन भी कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।  इसे लेकर अजय देवगन नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं। कुछ समय पहले न्यासा एयरपोर्ट पर हुडी पहने स्पॉट हुई थीं। उनका हुडी लॉन्ग था जिसके चलते उनकी शॉर्ट्स नजर नहीं आ रहे थे। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ये कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था कि क्या उन्होंने हुड के नीचे कुछ पहना नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed