सोशल मीडिया पर इन दिनों श्रीदेवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो कि आईफा 2018 में दिखाया गया था। आईफा का आयोजन इस साल जून के आखिरी हफ्ते में किया गया था। जिसका टेलीकास्ट इस वीकेंड टीवी पर किया गया। कार्यक्रम में श्रीदेवी को वीडियो के जरिए श्रद्धांजलि दी गई।
श्रीदेवी के फैन का IIFA पर गंभीर आरोप, चोरी का वीडियो दिखाकर ऐसे दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार श्रीदेवी के फिल्मी करियर को कुछ मिनट के वीडियो में समेटकर दिखाया गया था। जिसे देखने के बाद वहां मौजूद सेलिब्रिटीज से लेकर आम दर्शक तक सभी भावुक हो गए। पूरा विवाद इसी वीडियो का है। दरअसल एक फैन का दावा है कि श्रीदेवी का ये ट्रिब्यूट वीडियो उन्होंने बनाया है और आईफा ने इसे चुराया है।
A post shared by Sridevi Kapoor Fanpage (@sridevikapoorx) on
सबा आरिफ नाम की एक यूट्यूबर ने अपने चैनल Kaleidoscopia पर श्रीदेवी का ये 7 मिनट 1 सेकेंड का वीडियो 25 मार्च 2018 को पब्लिश किया था। वीडियो का लिंक देते हुए सबा ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर आरोप लगाए हैं। दोनों वीडियो को देखें तो पता चलता है कि केवल बैकग्राउंड म्यूजिक बदला गया है।
सबा ने फेसबुक पर लिखा, 'ये दिल तोड़ने वाला है। जब आप अपने काम के लिए ठगे जाते हैं और कोई दूसरा अपना नाम दे देता है। पिछली रात मैंने बस टीवी खोला और देखा आईफा अवॉर्ड्स आ रहा था। मैं शॉक्ड हूं। मेरा वीडियो बगैर मेरी इजाजत के चला दिया गया। पूरी इंडस्ट्री के लोग वीडियो देखकर रोने लगे। यह मेरे करियर का सबसे बड़ा अचीवमेंट होता अगर मुझे इसका क्रेडिट दिया जाता। मेरा वीडियो चुराने के लिए शुक्रिया।'
इस खबर के सामने आने के बाद आईफा के आयोजकों को यूजर्स ने आड़े हाथों ले लिया। मॉडल और एक्टर सोफी चौधरी ने ट्वीट किया, 'अगर यह सच है तो डरावना है। उम्मीद करती हूं कि तुम्हें क्रिडेट मिलेगा।'
The #IIFA2018 tribute to #Sridevi ma’am was beautiful and heartbreaking at the same time. It’s a loss, a pain her family, friends, fans, film lovers will never get over. May her soul rest in peace❤️ @IIFA