{"_id":"5b7e46b942c792464a0c8235","slug":"sofia-hayat-husband-vlad-stanescu-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोफिया हयात ने पति पर लगाए थे गंभीर आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोफिया हयात ने पति पर लगाए थे गंभीर आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 23 Aug 2018 11:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोफिया हयात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर अपने बयानों से विवादो में घिरे रहने वालीं एक्ट्रेस सोफिया हयात एक बार फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में सोफिया हयात ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। जिसके बाद सोफिया ने पुलिस में शिकायत की थी।
2 of 5
Sofia Hayat
अब शिकायत के करीब एक महीने बाद पुलिस ने सोफिया के पति को गिरफ्तार कर लिया है। सोफिया ने स्पॉटब्वॉय से बातचीत करते हुए बताया कि 'व्लाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुझे नहीं पता अभी क्या हो रहा है। पुलिस ने बताया कि अब वो रोमानिया अपने घर वापस नहीं जा पाएगा।'
3 of 5
सोफिया हयात
सोफिया ने आगे बताया कि 'पुलिस ने जानकारी दी कि व्लाद को रोमानिया में नौकरी नहीं मिल सकती है। यही नहीं रोमानिया सरकार के पैसे भी उस पर बकाया हैं। उसे रोमानिया में भी गिरफ्तार किया गया था।' इससे पहले सोफिया ने बताया था कि पति व्लाद स्टैन्श्यू उन्हें जान से मारना चाहता था। इसी के चलते उन्होंने उससे अलग होने का फैसला किया और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोफिया हयात
पुलिस को लगता है कि वो एक साइको है। उसे चीजें याद नहीं रहती हैं। वो बेकार की कहानियां बनाता रहता है। व्लाद ने अपनी शादी की अंगूठी भी 1.5 लाख रुपए में बेच दी। सोफिया ने सोशल मीडिया पर कहा था, 'मैंने उसका सारा खर्च उठाया। उसके बिल भरे। उसके खाने और कपड़ों पर पैसे खर्च किए लेकिन उसे वो सब चाहिए था जो मेरे पास है।'
विज्ञापन
5 of 5
सोफिया हयात
'मैं जब उससे मिली तो वो एक दुकान पर काम करता था लेकिन मैंने इसकी परवाह नहीं की। मैंने फिर भी उससे प्यार किया क्योंकि मुझे प्यार पर यकीन था। सभी ने मुझे समझाया कि ऐसे इंसान से शादी ना करो जिसके पास ना घर है और ना पैसे, लेकिन मैंने किसी की नहीं सुनी। उसने मुझे गलत साबित कर दिया है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।